मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

परिवर्तन महिला आधार केंद्र द्वारा रक्तदान शिविर के साथ अन्य कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

रक्तदान शिविर उद्घाटित और कोरोना योद्धाओं को किया गया सम्मानित
परिवर्तन महिला आधार केंद्र द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिन के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए भाजपा हड़पसर विधानसभा अध्यक्ष संदीप दलवी, साथ में पूर्व नगरसेविका विजया वाडकर, परिवर्तन महिला आधार केंद्र की संस्थापिका अध्यक्ष प्रा. शोभा लगड, हड़पसर भाजपा ओबीसी अध्यक्ष संजय सातव, गणेश घुले, रोहिदास लगड व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं। 
हड़पसर, फरवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)

परिवर्तन महिला आधार केंद्र द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिन के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए शोभाई मुफ्त दवाखाना, रक्तदान शिविर, कोरोना संक्रमण काल में अथक परिश्रम करनेवाले कोरोना योद्धा व भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। 
हड़पसर-हांडेवाडी रोड पर स्थित श्रीराम चौक में आयोजित समारोह में समाजसेविका तथा परिवर्तन महिला आधार केंद्र व शिक्षण संस्था की अध्यक्षा प्रा. शोभा लगड ने कोरोना संक्रमण के कठिन समय में जिन-जिन समाजसेवकों ने बहुमूल्य योगदान देते हुए अथक परिश्रम किया, ऐसे कोरोना योद्धाओं का सम्मान हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के पूर्व विधायक योगेश टिलेकर की पत्नी संध्या टिलेकर के शुभ   हाथों सम्मानचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर यहां भारतीय जनता पार्टी पुणे शहर के उपाध्यक्ष भूषण तुपे, जनसेवा सहकारी बैंक के संचालक रवी तुपे, भाजपा हड़पसर विधानसभा अध्यक्ष संदीप दलवी, पुणे कैन्टोन्मेंट भाजपा के अध्यक्ष महेश पुंडे, हड़पसर भाजपा ओबीसी अध्यक्ष संजय सातव, भाजपा हड़पसर विधानसभा महिला आघाडी की अध्यक्षा स्वाति कुरणे, भारतीय जनता पार्टी पुणे शहर की उपाध्यक्षा स्मिता गायकवाड, पूर्व नगरसेविका विजया वाडकर, गणेश घुले, हणुमंत घुले, किशोर कांबले, संजय भुजबल, बापू मिरेकर, राणी फरांडे, दीपक भोसले, परेश सातव, अनिल लगड, रोहिदास लगड, ऐश्वर्या लगड, महेश टेले पाटिल, संदीप राऊत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
पूना ब्लड बैंक, मराठवाडा बहुउद्देशीय प्रतिष्ठान, शोभाई अनाथालय, परिवर्तन शिक्षण संस्था, परिवर्तन महिला आधार केंद्र, श्री राम मंदिर ट्रस्ट आदि के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अथक परिश्रम किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ