नई दिल्ली, फरवरी (विप्र)
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंप दी गई है। इससे पहले राज्य के राजस्व मंत्री बाला साहब थोरात के पास प्रदेश कांग्रेस की कमान थी। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने का आधिकारिक ऐलान किया। साथ ही पुणे के रमेश बागवे, मोहन जोशी को महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
नाना पटोले मुखरता से अपनी बात को रखने के लिए जाने जाते हैं। राज्य में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की महाविकास अघाड़ी की सरकार है। कांग्रेस कई महीनों से एक ऐसा प्रदेशाध्यक्ष तलाश रही थी जो मुखर होकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राकांपा प्रमुख शरद पवार के सामने अपनी बात रख सके। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में मंत्री सुनील केदार, पूर्व सांसद राजीव सातव और विजय वडेट्टीवार भी चल रहे थे। हालांकि, कुछ दिन पहले नाना पटोले और राहुल गांधी के बीच एक मुलाकात हुई थी, जिसके बाद उनके नाम को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। गुरुवार को इस्तीफे के बाद यह लगभग स्पष्ट हो गया था कि वे ही कांग्रेस के अगले प्रदेश अध्यक्ष होंगे।
इससे पहले गुरुवार को नाना पटोले ने विधानसभा अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। विधानसभा के कर्मचारियों संग एक मीटिंग के बाद नाना पटोले ने उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल को अपना इस्तीफा सौंपा, जिसे कुछ ही देर में मंजूर कर लिया गया। इस्तीफा देने से पहले नाना पटोले ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से सह्याद्री गेस्ट हाउस में मुलाकात भी की थी।

0 टिप्पणियाँ