👉 आज सुबह 7 बजे तक 2.61 करोड़ लोगों का टीकाकरण संपन्न।
👉कोरोना के बढ़ते मामलों वाले राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों पर केंद्र कर रहा है सख्त निगरानी।
👉नागालैंड में लगातार चौथे दिन कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है।
👉महाराष्ट्र और केरल में 71.69% सक्रिय मामले हैं, #COVID19 के प्रसार को रोकने के लिए महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में सख्त लॉकडाउन लगाया गया |
👉इन 2 राज्यों के अलावा, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में भी दैनिक मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है|
👉भारत में सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या 1.9 लाख, दैनिक टेस्ट पॉजिटिविटी बढ़कर 3.1% पर।
❇️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत होने वाली विभिन्न गतिविधियों का शुभारंभ किया।
👉प्रधानमंत्री ने कहा कि : "हर संघर्ष और लड़ाई झूठ की ताकतों के खिलाफ भारत द्वारा सच्चाई की मजबूत घोषणा थी।"
कार्यक्रम के मुख्य बिंदु
▪️साबरमती आश्रम से प्रतिनिधिमंडल समेत एक पदयात्रा को रवाना किया गया।
▪️75 संगीतकारों और 75 नर्तकों/नर्तकियों का समूह कार्यक्रम का हिस्सा था।
▪️महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन से संबंधित 4.50 करोड़ पेज का डिजिटाइजेशन तथा महात्मा गांधी और असहयोग आंदोलन पर प्रदर्शनी का उद्धाटन।
❇️ मिताली राज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दस हजार रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं।
❇️ भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स सीजीईटीआई की पहली बैठक का आयोजन किया गया।
❇️ टीके की दोनों खुराक प्राप्त करने के बाद भी कोरोना अनुरुप व्यवहार का पालन करना जरुरी है।

0 टिप्पणियाँ