मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अग्रवाल समाज फेडरेशन ने समाज की प्रतिभाशाली ‘कोरोना योद्धा’ महिलाओं को किया सम्मानित

अग्रवाल समाज फेडरेशन पुणे द्वारा विश्व महिला दिन के अवसर पर सौ. रेखा जितेंद्र पित्ती को व्यापार क्षेत्र और सौ. सीमा घनश्याम गुप्ता को उद्यमिता पुरस्कार से सम्मानित करते हुए फेडरेशन के अध्यक्ष कृष्णकुमार गोयल, साथ में अग्रवाल समाज फेडरेशन महिला समिति की अध्यक्षा नीता अग्रवाल व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
पुणे, मार्च (ह.ए. प्रतिनिधि)

अग्रवाल समाज फेडरेशन पुणे द्वारा ‘विश्व महिला दिन’ के अवसर पर अग्रवाल समाज की प्रतिभाशाली और कर्तृत्ववान महिलाओं को ‘कोरोना योद्धा पुरस्कार’ देकर सम्मानित किया गया। कोरोना जैसी महामारी का बढ़ता प्रभाव और प्रशासनिक नियमों का पालन करते हुए सम्मानित बहनों को ‘कोरोना योद्धा पुरस्कार’ कुरियर द्वारा भेजे गये।
कोविड-19 जैसी महामारी ने संपूर्ण विश्व का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई समस्याएं हमारे सामने थीं, संक्रमित रोग के फैलाव का डर भयावह था, बंद का सामना हर परिवार कर रहा था। ऐसी परिस्थिति में अग्रवाल समाज की बहनों ने घर-गृहस्थी के साथ-साथ विपत्तिग्रस्त लोगों की तन-मन-धन से सहायता की। महिला गृहिणी ने सहयोग देकर समाज में सुव्यवस्था, धैर्य और शांति बरकरार रखी। ऐसे समाज की महिला शक्ति को अग्रवाल समाज फेडरेशन के अध्यक्ष कृष्णकुमार गोयल ने शुभकामनाएं प्रदान कीं। उपाध्यक्ष विनोद बंसल, सचिव के. एल. बंसल, कोषाध्यक्ष श्याम गोयल, जनसंपर्क प्रभारी संजीव अग्रवाल द्वारा महिलाओं का अभिनंदन किया गया।
सौ. शीला बगाडिया, श्रीमती निर्मला गुप्ता (आदर्श माता), सौ. किरण चौधरी (आदर्श गृहिणी), सौ. रेखा पित्ती (व्यापार क्षेत्र), सौ. शारदा अग्रवाल (साहित्यिक सेवा), सौ मीनल जाजोदिया (सामाजिक क्षेत्र), सौ. अर्चना अग्रवाल (संगठन सेवा),  सौ. अपर्णा अग्रवाल (सांस्कृतिक क्षेत्र), सौ. ममता गुप्ता (उद्यमिता पुरस्कार), सौ. दीपिका तायल (युवारत्न), सौ. सीमा गुप्ता (धार्मिक क्षेत्र), रिचा देवडा (संप्रेषण क्षेत्र), डा. चेतना अग्रवाल, डॉ. डॉली अग्रवाल,  डॉ. जयश्री अग्रवाल, डॉ. पलक (वैद्यकीय क्षेत्र), रुमा बुबना, अपर्णा अग्रवाल, किरण अग्रवाल, शकुंतला बंसल को सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल समाज फेडरेशन महिला समिति की अध्यक्षा नीता अग्रवाल, उपाध्यक्षा सुनीता अग्रवाल, सचिव सौ. उषा      तुलशान, कोषाध्यक्ष सौ. सरस्वती गोयल एवं समस्त महिला कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा      किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ