मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसर मेडिकल असोसिएशन व आरटीओ पुणे द्वारा किया गया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

रास्ता सुरक्षा अभियान जनजागृति  अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई चित्रकला प्रतियोगिता में विजेताओं द्वारा बनाए गए चित्र।
हड़पसर, मार्च (ह.ए. प्रतिनिधि)

रास्ता सुरक्षा अभियान जनजागृति अभियान के अंतर्गत हड़पसर मेडिकल असोसिएशन व आरटीओ पुणे द्वारा संयुक्त रूप से हड़पसर मेडिकल असोसिएशन के सभासद व उनके बच्चों के लिए रास्ता सुरक्षा अभियान के तहत ‘यातायात के नियम, रास्ता  सुरक्षा और मैं व रास्ते की  दुर्घटना में देंगे इंसानियत का हाथ’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन तीन गुटों में किया गया था, जिसका परिणाम इस प्रकार है- 
प्रथम गुट (उम्र 5 से 10 साल) : प्रथम क्रमांक शार्दुल आशीष ससाणे, द्वितीय क्रमांक विराज विनोद कांभीरे, तृतीय क्रमांक राजनंदिनी मंगेश बोराटे, उत्तेजनार्थ शांभवी समीर फणसे, वेदांत अतुल कांबले। 
दूसरा गुट (उम्र 10 से 15 साल) : प्रथम क्रमांक अपूर्वा अतुल कांबले, द्वितीय क्रमांक सानया सचिन फडकुले, तृतीय क्रमांक श्रेया अमर शिंदे, उत्तेजनार्थ राही मंगेश बोराटे। 
तीसरा गुट (खुला गुट) : प्रथम क्रमांक डॉ. आशुतोष शेलार, द्वितीय क्रमांक डॉ. स्वप्निल मोरे। विशेष पारितोषिक सारा अमर शिंदे  समृद्धि मंगेश वाघ व सम्यक सचिन फडकुले को प्रदान किया गया है।
चित्रकला प्रतियोगिता शुरू होने से पहले एक ऑनलाइन मीटिंग द्वारा आरटीओ पुणे के मुख्य डिप्टी अधिकारी संजय ससाणे ने उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए रास्ता सुरक्षा अभियान के बारे में मार्गदर्शन किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतियोगियों का स्वागत हड़पसर मेडिकल असोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मंगेश वाघ ने किया और असोसिएशन द्वारा जारी कार्यों की जानकारी सचिव डॉ. मंगेश बोराटे ने दी। इस अवसर पर रास्ता सुरक्षा अभियान पथनाट्य के   बारे में उपस्थित सभी को सहसचिव डॉ. अजय माने ने अवगत कराया। 
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन डॉ. सचिन आरू और आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष डॉ. सुनिता घुले ने किया। चित्रकला प्रतियोगिता सफल बनाने के लिए हड़पसर मेडिकल असोसिएशन की कार्यकारिणी सदस्यों ने विशेष परिश्रम किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ