मुंबई, मार्च (महासंवाद)
महाराष्ट्र शासन द्वारा दिया जानेवाला 2020 वर्ष का ‘महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार’ सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले को घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार चयन समिति की बैठक वर्षा सरकारी निवासस्थान में आयोजित की गई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक में चयन समिति के उपाध्यक्ष उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, सांस्कृतिक कार्यमंत्री अमित देशमुख, राज्यमंत्री राजेंद्र पाटिल यड्रावकर, सांस्कृतिक कार्य सचिव सौरभ विजय और सदस्य सचिव सांस्कृतिक कार्य संचालक बिभीषण चवरे शासकीय सदस्य और अशासकीय सदस्य अनिल काकोडकर, बाबा कल्याणी, डॉ. प्रकाश आमटे, दिलीप प्रभावलकर, संदीप पाटिल ने भाग लिया था। चयन के बाद मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने आशाजी का अभिनंदन किया।
‘महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार’ महाराष्ट्र का सर्वोच्च नागरी सम्मान है। यह पुरस्कार सन् 1997 से प्रदान किया जा रहा है। किसी भी क्षेत्र में निरपेक्ष रूप से सेवा करनेवाले व उनके द्वारा मानव जीवन ऊंचा करने के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति को ‘महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार’ प्रदान कर सम्मानित किया जाता है। पुरस्कार का स्वरुप 10 लाख रुपये, स्मृतिचिन्ह, मानपत्र, शाल व श्रीफल होता है।
‘महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार’ से समानित व्यक्तियों के नाम :
1997- पु. ल. देशपांडे-साहित्य, 1998- श्रीमती लता मंगेशकर-संगीत, 1999, श्री सुनील गावस्कर-क्रीड़ा, 2000- डॉ. विजय भटकर-विज्ञान, 2001- श्री सचिन तेंदुलकर-क्रीड़ा, 2002- पंडित भीमसेन जोशी- कला/संगीत, 2003- डॉ. अभय बंग व राणी बंग-सामाजिक प्रबोधन, 2004- श्री बाबा आमटे-सामाजिक प्रबोधन, 2005- डॉ. रघुनाथ माशेलकर-विज्ञान, 2006- श्री रतन टाटा- उद्योग, 2007- श्री रा. कृ. पाटिल-समाज प्रबोधन, 2008- श्री मंगेश पाडगांवकर-साहित्य, श्री नानासाहेब धर्माधिकारी-समाज प्रबोधन, 2009- श्रीमती सुलोचना लाटकर-मराठी चित्रपट, 2010- श्री जयंत नारलीकर-विज्ञान, 2011- श्री अनिल काकोडकर-विज्ञान, 2015- श्री बाबासाहेब पुरंदरे-साहित्य।

0 टिप्पणियाँ