मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भाजपा व स्मिता फाउंडेशन द्वारा किया गया भव्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करती हुईं नगरसेविका रंजनाताई टिलेकर, साथ में नगरसेविका उज्ज्वला जंगले, महिला अध्यक्षा स्वाति कुरणे, पुणे शहर अध्यक्ष योगेश पिंगले, आयोजिका स्मिता गायकवाड, अध्यक्ष संजय आण्णा सातव व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, मार्च (ह.ए. प्रतिनिधि)

भारतीय जनता पार्टी व स्मितसेवा फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से भव्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के महाराष्ट्र राज्य  के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व विधायक योगेश टिलेकर के मार्गदर्शन में किया गया था। 
उक्त स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन नगरसेविका रंजनाताई टिलेकर के शुभ हाथों किया गया। इस अवसर पर यहां पुणे शहर ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष योगेश पिंगले, नगरसेवक मारुति आबा तुपे, नगरसेविका उज्ज्वला जंगले, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के संघटन महासचिव गणेश घुले, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला अध्यक्षा स्वाति कुरणे, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष संजय आण्णा सातव, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के प्रसिद्धि प्रमुख शैलेंद्र बेल्हेकर, आकाश डांगमाली, उद्धव पांचाल, पुणे महानरपालिका के स्वास्थ्य निरिक्षक राजेंद्र वायदंडे, मुकादम वैशाली फुंदे, स्वच्छ संस्था के वॉर्ड समन्वयक रवींद्र गायकवाड, प्रभाग समन्वयक अनीता टिलेकर व अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। भव्य स्वास्थ्य शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, बीएमआई, शुगर, ईसीजी, नेत्र जांच, बुखार, सर्दी, खांसी, सिरदर्द, महिलाओं के लिए स्त्रीरोग विशेषज्ञ, मोतियाबिंद नेत्र शल्य चिकित्सा और मार्गदर्शन, अन्य सर्जरी पर रियायती दरों पर मार्गदर्शन दिया गया। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. रोहित बोरकर, डॉ. प्रियंका कोतवाल, डॉ. शरद कारंडे और डॉ. प्रिया अंजली गायकवाड ने नागरिकों की जांच की। साथ ही कोरोना   अवधि के दौरान अपने परिसर को साफ सुथरा रखनेवाले पुणे   महानगरपालिका के स्वास्थ्य कर्मचारी और स्वच्छ संस्थान के सफाईकर्मियों को मास्क, सैनिटाइज़र, मल्टीविटामिन और कैल्शियम की गोलियां एवं कोरोना वॉरियर सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। यह जानकारी स्वास्थ्य शिविर की आयोजिका भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा पुणे शहर की उपाध्यक्षा व स्मितसेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा स्मिता गायकवाड ने दी है।
स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक संयोजन तुषार गायकवाड, दर्शना डाके, आशा भुमकर, गणेश डांगमाली और सागर पवार द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ