शिवसेना उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर द्वारा मांग
हड़पसर में टीकाकरण केंद्र की संख्या व कोविड परीक्षणों की संख्या बढ़ाई जाए, मांग का निवेदन पुणे मनपा के मुख्य सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजीव वावरे को देते हुए शिवसेना उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर, साथ में प्रशांत पोमण उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, मार्च (ह.ए. प्रतिनिधि)
हड़पसर विभाग में टीकाकरण केंद्र की संख्या बढ़ाने हेतु पुणे महानगरपालिका के रामचंद्र आप्पा बनकर स्कूल में कोविड सेंटर शुरू करने की साथ ही कोविड परीक्षणों की संख्या भी बढ़ाई जानी चाहिए। यह मांग शिवसेना उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर ने पुणे महानगरपालिका के मुख्य सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वावरे को निवेदन देकर की है। इस अवसर पर यहां विभाग प्रमुख प्रशांत पोमण उपस्थित थे।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए शिवसेना उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर ने कहा कि शिवसेना की ओर से की गई मांग पर पुणे महानगरपालिका प्रशासन द्वारा कदम उठाते हुए रामचंद्र आप्पा बनकर स्कूल में कोविड सेंटर शुरू किया गया है, जो सही मायने में काबिले तारीफ है। अब बाकी की जो हमने मांगें की थीं, टीकाकरण केंद्रों में वृद्धि करना और कोविड परीक्षणों की संख्या बढ़ाना, बेहद जरूरी है। हड़पसर-मुंढवा क्षेत्रीय विभाग कोरोना हॉटस्पोट बन गया है, इसलिए महानगरपालिका की ओर से हड़पसर विभाग में सुविधाएं उपलब्ध की जाएं, जिससे मरीज व उनके रिश्तेदारों को दिक्कतों व मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेे।

0 टिप्पणियाँ