विश्व महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से महिला चिकित्सक को सम्मानित करते हुए भारतीय जनता पार्टी मध्य हवेली तालुका अध्यक्ष धनंजय आप्पा कामठे, साथ में अन्य चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
फुरसुंगी, मार्च (ह.ए. प्रतिनिधि)
हमारे समाज में महिलाओं द्वारा एक अहम किरदार निभाया जाता है। अपनी सभी भूमिकाओं में निपुणता दर्शाते हुए समाज को उन्नति की राह पर ले जाने में अहम भूमिका निभा रही हैं जो सही मायने में काबिले तारीफ है। महिलाओं द्वारा दिये गए बहुमूल्य योगदान के कारण ही आज हमारा समाज सक्षम बन सका है। समाज की जड़ें मज़बूत करने में भी आप सभी का अमूल्य योगदान है। एक महिला विविध रूपों का अवतार लेकर समाज के लिए समर्पित है। महिलाओं का आदर एवं सम्मान करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। यह विचार भारतीय जनता पार्टी मध्य हवेली तालुका अध्यक्ष धनंजय आप्पा कामठे ने व्यक्त किए।
विश्व महिला दिवस के अवसर पर डॉक्टर, आशा वर्कर, सफाई कर्मचारी, नर्सेस के साथ-साथ विविध क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करनेवाली महिलाओं को सम्मानपत्र देकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से सम्मानित किया गया, तब वे बोल रहे थे।
इस अवसर पर यहां हवेली तालुका युवा मोर्चा महासचिव संदीप परदेशी, फुरसुंगी गांव अध्यक्ष अभिजीत खराडे, महासचिव आकाश पवार, युवा मोर्चा फुरसुंगी अध्यक्ष अक्षय कामठे उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ