-निवासी उपजिलाधिकारी जयश्री कटारे को दिया निवेदन
-हड़पसर मेडिकल असोसिएशन करेगा सहयोग
हड़पसर, अप्रैल (ह.ए. प्रतिनिधि)हड़पसर में जम्बो कोविड सेंटर की व्यवस्था की जाए। यह मांग शिवसेना की ओर से हड़पसर उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर ने की है।
हड़पसर की कोरोना संक्रमण की वर्तमान परिस्थिति के बारे में अवगत कराने के लिए हाल ही में जिलाधिकारी कार्यालय में निवासी उपजिलाधिकारी जयश्री कटारे से मिलकर संक्षिप्त रूप में चर्चा करके हड़पसर में जम्बो कोविड सेंटर का निर्माण जल्द से जल्द करने के लिए आवश्यक कार्यवाही होनी चाहिए। जम्बो कोविड सेंटर हेतु जो मानव संसाधन की जरूरत होगी, उसे हड़पसर मेडिकल असोसिएशन पूरी करेगा। उस जगह पर जो डॉक्टर्स व अन्य मानव संसाधन की जरूरत होगी, उसे असोसिएशन पूरा करेगा। यह जानकारी निवासी उपजिलाधिकारी जयश्री कटारे को शिवसेना हड़पसर उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर ने देते हुए अपने निवेदन के साथ-साथ जम्बो कोविड सेंटर के लिए हड़पसर मेडिकल असोसिएशन द्वारा सरकार को पूरा सहयोग करने का पत्र भी सुपुर्द किया है।
निवासी विभागीय उपजिलाधिकारी जयश्री कटारे ने निवेदन का स्वीकार कर जो मांगें की हैं, उस बारे में सकारात्मक विचार करके निर्णय लिया जाएगा, यह आश्वासन दिया। इस अवसर पर यहां शिवसेना शहरप्रमुख संजय मोरे, विभाग प्रमुख अभय वाघमारे, विभाग प्रमुख प्रशांत पोमण, उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर उपस्थित थे।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए महेंद्र बनकर ने कहा कि हड़पसर में कोरोना के प्रादुर्भाव के कारण मरीजों की परिस्थिति बहुत गंभीर हो रही है। बेड उपलब्ध न रहने के चलते उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ रही है। आज की परिस्थिति में हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय विभाग में पुणे महानगर पालिका का सक्षम ऐसा दवाखाना उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण कहीं भी बेड उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। निजी अस्पतालों में नागरिकों को किसी भी तरह का सहयोग न करते हुए बेड नहीं है, ऐसा बताकर उन्हें गुमराह किया जा रहा है। शासन द्वारा निजी अस्पतालों के सभी बेड अपने अधीन कर लेने चाहिए।

0 टिप्पणियाँ