मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रामचंद्र बनकर स्कूल में कोविड सेंटर में ऑक्सिजन बेड की उचित व्यवस्था की जाए

आधार प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महेश ससाणे द्वारा मनपा प्रशासन से मांग
हड़पसर, अप्रैल (ह.ए. प्रतिनिधि)
हड़पसर में भी कोरोना संक्रमण अपना कहर बरपा रहा है। हड़पसर की परिस्थिति कोरोना के मामले को देखते हुए बहुत कठिन हो गई है। अत: परिस्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुणे महानगरपालिका द्वारा गोंधलेनगर स्थित रामचंद्र बनकर स्कूल में शुरू किए गए कोविड सेंटर में बेड की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ ऑक्सिजन बेड की भी उचित व्यवस्था करने की मांग पुणे महानगरपालिका प्रशासन के से आधार प्रतिष्ठाण के अध्यक्ष  महेश ससाणे ने की है। 
आधार प्रतिष्ठाण के अध्यक्ष महेश ससाणे ने आगे बताया कि हड़पसर की परिस्थिति बहुत कठिन हो गई है। कोरोना संक्रमण से पीड़ित आम जनता के पास निजी अस्पतालों में उपचार लेने के लिए इतना पैसा नहीं या उनके बस की यह बात ही नहीं है। तो दूसरी तरफ सरकारी अस्पताल में सक्षम व्यवस्था नहीं है ? बेड की कमी ? ऑक्सिजन बेड का अभाव ? पुणे महानगरपालिका प्रशासन ने हड़पसरवासियों के लिए रामचंद्र बनकर स्कूल में कोविड सेंटर तो शुरू किया है, परंतु उस कोविड सेंटर में बेड व ऑक्सिजन बेड की क्षमता बढ़ाने की जरूरत है।
पुणे महानगरपालिका प्रशासन से महेश ससाणे ने अनुरोध किया है कि हड़पसर की जनसंख्या को मद्देनजर रखते हुए परिसर में एक बड़ा कोविड सेंटर, बेड व ऑक्सिजन बेड की क्षमता वाला जल्द से जल्द शुरू किया जाना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ