संजय सपकाल और अजय सकपाल ने की थी मनपा प्रशासन से मांग
(गुट प्रमुख समन्वयक : शिवसेना
हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र)
हड़पसर, अप्रैल (ह.ए. प्रतिनिधि)
शिवसेना की मांग रंग लायी, प्रभाग क्रमांक 23 हड़पसरगाँव-सातववाडी के कालेबोराटेनगर स्थित पुणे महानगरपालिका के कै. रोहन आप्पा काले दवाखाना में कोविड-19 का टीका मिलने हेतु टीकाकरण केंद्र की व्यवस्था जल्द से जल्द की जाए। यह मांग शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के गुट प्रमुख समन्वयक संजय बापू सपकाल और हड़पसरगाँव शाखा प्रमुख अजय सकपाल ने हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त सोमनाथ बनकर को निवेदन देेकर की थी, जिसे पुणे महानगरपालिका ने हरी झंडी दिखाकर टीकाकरण केंद्र की व्यवस्था शुरू कर दी है।इस बारे में जानकारी देते हुए शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के गुट प्रमुख समन्वयक संजय बापू सपकाल ने कहा कि हमें बेहद खुशी हो रही है कि आज पुणे महानगरपालिका ने कोविड-19 का टीका मिलने हेतु टीकाकरण केंद्र की व्यवस्था कालेबोराटेनगर में शुरू करने का फैसला लिया है। पुणे महानगरपालिका का हम शुक्रिया अदा करते हैं। उक्त टीकाकरण केंद्र की व्यवस्था करने से हड़पसरगाँव, ससाणेनगर, कालेबोराटेनगर, तुकाईदर्शन आदि परिसर की जनता को बहुत फायदा होगा।
जनता से अपील करते हुए उन्होंने अंत में कहा कि कोरोना की इस लड़ाई में शिवसेना आम जनता के साथ खड़ी है। हम सभी को साथ मिलकर इस परिस्थिति का सामना करना होगा। सावधानी बरतें, अपना व अपने परिवार का ध्यान रखें। सरकार द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करें व प्रशासन को अपना सहयोग दें।

0 टिप्पणियाँ