वंदनीय महामानव सामाजिक संस्था की ओर से स्वास्थ्य सेवकों को मास्क व सैनिटाइजर प्रदान किए गए।
हड़पसर, अप्रैल (ह.ए. प्रतिनिधि)
भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर मालवाडी, हड़पसर के वंदनीय महामानव सामाजिक संस्था की ओर से कोरोना संक्रमण के कठिन समय में भी अपना फर्ज पूरी निष्ठा व लगन से करनेवाले हड़पसर पुलिस स्टेशन के कर्मचारी व हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के स्वास्थ्य सेवकों को सुरक्षा कवच मास्क व सैनिटाइजर प्रदान किए गए। यह जानकारी वंदनीय महामानव सामाजिक संस्था के संस्थापक बालासाहेब सुपेकर व अध्यक्ष अनिल खरात ने दी।
धर्मवीर संभाजीराजे प्रतिष्ठाण चौक में सर्वप्रथम डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा को आदरांजलि दी गई। कोरोना संक्रमण के समय में अन्य कार्यक्रम न करते हुए समाज की सेवा बखूबी निभानेवाले हड़पसर पुलिस स्टेशन के कर्मचारी व हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के स्वास्थ्य सेवकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु उन्हें संस्था की ओर से मास्क व सैनिटाइजर प्रदान किए गए। इस अवसर पर यहां स्वीकृत नगरसेवक दत्तात्रय विश्वनाथ तुपे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र ओ.बी.सी. सेल के अध्यक्ष गणेश ससाणे, वंदनीय महामानव सामाजिक संस्था के संस्थापक बालासाहेब सुपेकर, अध्यक्ष अनिल खरात, उपाध्यक्ष नितिन बोराडे, कार्याध्यक्ष स्वप्निल रासकर, उपकार्यध्यक्ष प्रताप कांबले, कोषाध्यक्ष दादासो गायकवाड, संतोष पठारे, सहसचिव शिवाजी वाव्हुल व अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वंदनीय महामानव सामाजिक संस्था के सदस्य दीपक गायकवाड, महादेव भोवाल, तानाजी पोल, अमिन शेख, गणेश घोडके, सचिन भोरे, बालासो गायकवाड, नितिन कांबले व अन्य सदस्यों ने अथक परिश्रम किया।

0 टिप्पणियाँ