पुणे, अप्रैल (ह.ए. प्रतिनिधि)
रेल प्रशासन ने पुणे – भुसावल के बीच चलनेवाली विशेष एक्सप्रेस गाड़ी की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है ।
प्रति शुक्रवार को पुणे से भुसावल के लिए चलने वाली गाड़ी सं. 01136 की अवधि 30 जुलाई तक तथा प्रति गुरुवार को भुसावल से पुणे के लिए चलने वाली विशेष गाड़ी सं 01135 की अवधि 29 जुलाई तक बढाई गई हैI
यह विशेष गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है इसलिए यात्रा करने हेतु अग्रिम आरक्षण करना आवश्यक हैI जिन यात्रियों के पास कन्फर्म टिकट होंगे उन्हें ही यात्रा की अनुमति होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंस, सेनिटाइजर का उपयोग आदि का पालन करें I
उपरोक्त विशेष ट्रेन के हाल्ट के विस्तृत समय के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in
देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें I यात्रियों से अनुरोध है कि इस सुविधा का लाभ उठाएँ I यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ