मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

जनता के जीवन से खिलवाड़ करना बंद करें भाजपा नेता

राज्य में भाजता के नेता कर रहे हैं गंदी राजनीति : विधायक चेतन तुपे


हड़पसर, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)
ब्रूक फार्मा कंपनी के मालिक द्वारा रेमडिसीविर इंजेक्शन का अवैध स्टॉक किया है, इसका पर्दाफाश होने पर राज्य सरकार द्वारा उन पर जमाखोरी कानून के तहत कार्रवाई की गई है। उन्हें छुड़ाने के लिए महाराष्ट्र विधिमंडल के दोनों विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस व प्रवीण दरेकर रातोरात पुलिस स्टेशन में हाजिर होकर 50 हजार इंजेक्शन्स हमें खरीदने हैं, इसलिए हमने ऑर्डर दी थी, ऐसा विधान किया। रेमडिसीविर इंजेक्शन का समावेश शेड्यूल ‘क ’ ड्रग में होता है। पूरे देश के साथ-साथ महाराष्ट्र में भी पैनडेमिक ऍक्ट लागू है, इस कानून के तहत उक्त दवा का स्टॉक करना अपराध है। क्या भाजपा के वरिष्ठ नेताओं जैसे फडणवीस और दरेकर को नहीं पता होना चाहिए? यह सवाल हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक तथा पुणे शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष चेतन तुपे ने करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में आम जनता इस इंजेक्शन के लिए भटक रही है जबकि भाजपा के नेता इतनी स्टॉकिंग की बेशर्म राजनीति करके क्या हासिल कर रहे हैं?
विधायक चेतन तुपे ने कहा कि इन कंपनी से संबंधित कुछ लोगों को कुछ दिन पहले ही गुजरात की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया था और उसी समय यह एक बड़ा दवाइयों का काला बाजार करनेवाला रैकेट है, यह बात उजागर हुई। इस रैकेट के सदस्यों को छुड़ाने के लिए रातोरात पुलिस स्टेशन पहुँचनेवाले देवेंद्र फडणवीस, प्रवीण दरेकर, प्रसाद लाड भाजपा नेताओं का इस रैकेट के सदस्यों के साथ भाईचारा  है, यह कहा गया तो भी कुछ गलत नहीं होगा? सत्ता प्राप्त करने के लिए यह लोग बेहोश होकर राज्य के विरोध में तन-मन-धन से बेशर्मी से काम कर रहे हैं। यह करते हुए हम जनता की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, इसका भी उन्हें एहसास नहीं है? जनता की जान से खेलनेवाले निम्न स्तर की राजनीति करते समय लोगों की जरा सी भी परवाह भाजपा के नेताओं में नहीं है।
अंत में विधायक चेतन तुपे ने कहा कि  पुणे शहर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगदीश मुलीक ने कुछ दिनों पहले रेमडिसीविर इंजेक्शन उपलब्ध हों, इस हेतु पुणे में आंदोलन किया था। क्या अब रेमडिसीविर का स्टॉक करनेवाले भाजपा नेताओं के मकानों के सामने धरना करेंगे? या जमाखोरी व कालाबाजारी को ही अपना समर्थन करेंगे? इसका जवाब आम जनता को चाहिए। भाजपा द्वारा की जा रही इस तरह की गंदी राजनीति करने के लिए पुणे और महाराष्ट्र की जनता से माफी मांगनी चाहिए। विकृत मानसिकता वाले मनोरोगी जगदीश मुलिक ने ‘मैं घर छोड़कर बाहर निकलता ही नहीं’ इस तरह की मेरी व्यक्तिगत रूप से आलोचना की है। दरअसल मैं कोरोना बाधित होने से हॉस्पिटल में ऑक्सिजन सपोर्ट पर था आज भी उपचार जारी ही है, परंतु जिन्हें पुणेवासियों के जीवन की कीमत ही नहीं, ऐसे भाजपा नेतागण व उनके मनोरोगी अध्यक्ष से दूसरी अपेक्षा क्या कर सकते हैं? पुणेवासियों के हाल हो रहे हैं, मृत्यु हो रही हैं, इस पर कोई उपाययोजना करने के बजाए इन्हें विकृत राजनीति करनी है। मनोरोगी विकृत विचारधारा सोच के भाजपावाले व पुणे शहर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगदीश मुलीक जल्दी से होश में आ जाओ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ