मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसरवासियों को यूं घुट-घुटकर तड़पते हुए मरने से बचाइए

महाराष्ट्र राज्य सरकार से महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के महासचिव प्रशांत सुरसे और पुणे शहर महिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व उपाध्यक्ष पल्लवी सुरसे द्वारा पुकार

सुरसे दम्पत्ति की मेहनत रंग लाई : 14 अप्रैल से बंटर स्कूल में शुरू हो रहा है टीकाकरण केन्द्र
हड़पसर, अप्रैल (ह.ए. प्रतिनिधि)

हड़पसरवासियों को यूं घुट-घुटकर तड़पते हुए मरने से बचाइए, यह पुकार महाराष्ट्र राज्य की सरकार से महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के महासचिव प्रशांत सुरसे और पुणे शहर महिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व उपाध्यक्ष पल्लवी सुरसे ने लगाई है। 
महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के महासचिव प्रशांत सुरसे और पुणे शहर महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष पल्लवी सुरसे ने इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए हमारे प्रतिनिधि को बताया कि पिछले 1 साल से कोरोना संक्रमण के चलते नागरिकों को काफी मुश्किलें व दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और अब कोरोना की दूसरी लहर में हड़पसर हॉटस्पॉट बन गया है। पुणे शहर के पूर्वी भाग हड़पसर में कोरोना पीड़ित मरीज व उनके रिश्तेदारों को चिकित्सा को लेकर बहुत ही असुविधाएं हो रही हैं, जिसके कारण उन्हें वित्तीय, शारीरिक व मानसिक तकलीफ सहन करनी पड़ रही है। कोरोना के काल में स्वास्थ्य सेवा की आपूर्ति प्रदान करने में पुणे महानगरपालिका असफल साबित हुई है। हड़पसर में सभी सुविधा प्रदान हों, ऐसा पुणे महानगरपालिका का एक भी हॉस्पिटल नहीं है जो हम हड़पसरवासियों के लिए बहुत ही दिल को पीड़ा देनेवाली बात है, जिसके कारण स्वास्थ्य उपचार के लिए निजी अस्पतालों में जाने के सिवाय हड़पसरवासियों के पास दूसरा कोई भी विकल्प नहीं है। निजी अस्पतालों में हो रही लूट से आम जनता परेशान हो गई है। ऑक्सीजन बेड, वेंटिलेटर बेड, आईसीयू बेड उपलब्ध न होने के कारण नागरिक यहां घुट-घुटकर तड़पते हुए मर रहे हैं ? आखिर कब पुणे महानगरपालिका की आंख खुलेगी ? या और कितनी आम जनता की मृत्यु की राह देखेगी ? यह सवाल हड़पसरवासी प्रशासन से पूछ रहे हैं। 
महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री तथा पुणे के पालकमंत्री अजीत पवार और पुणे महानगरपालिका प्रशासन से महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के महासचिव प्रशांत सुरसे और पुणे शहर महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष पल्लवी सुरसे ने हड़पसरवासियों को लेकर प्रमुख मांगें की हैं कि हड़पसर में ऑक्सीजन बेड, वेंटिलेटर बेड, आईसीयू बेड उपलब्ध वाला एक परिपूर्ण 250 बेड का हॉस्पिटल निर्माण किया जाए। हड़पसर के निजी अस्पतालों के साथ पुणे महानगरपालिका तुरंत करार करे और हड़पसरवासियों को चिकित्सा सेवा सुविधाएं प्रदान करे। हड़पसर में मुफ्त टीकाकरण केन्द्रों की संख्याओं में बढ़ोतरी की जाए, साथ ही निजी अस्पतालों में पुणे महानगरपालिका के माध्यम से मुफ्त टीकाकरण की व्यवस्था की जाए। उक्त मांगों पर गौर करते हुए हड़पसरवासियों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार ने जल्द से जल्द पहल करते हुए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। हड़पसर की मांगों को लेकर प्रशासन का ध्यान खींचने के लिए हम 15 अप्रैल को एक दिन का अनशन हड़पसर गाड़ीतल पर करेंगे। 
(शासन के माध्यम से कोविड-19 का मुफ्त टीकाकरण शुरू किया गया है परंतु हड़पसर में एक ही टीकाकरण केन्द्र शुरू किया गया है। नागरिकों को निजी अस्पतालों में जाकर 250/- रुपयों शुल्क अदा करके टीका लेना पड़ रहा है। इस बारे में 23 मार्च 2020 को पुणे के महापौर मुरलीधर मोहोल को निवेदन दिया गया था, जिस पर गौर करते हुए कल 14 अप्रैल से हड़पसर गाड़ीतल स्थित बंटर स्कूल में मुफ्त टीकाकरण केन्द्र शुरू किया जाएगा। साथ ही हड़पसर क्षेत्रीय कार्यलय के अंतर्गत अन्य 7-8 जगहों पर भी शुरू किए जाएंगे। यह जानकारी दिये गए निवेदन का जबाव देते हुए अधिकारियों द्वारा प्राप्त हुई है।)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ