कोविड-19 जैसी महामारी से पिछले 15/16 महीनों से समस्त दुनिया का जनजीवन इस बीमारी का शिकार हो रहा है। अथक परिश्रम से इस बीमारी से राहत मिल सके ऐसा वैक्सीनेशन (टीकाकरण) का कार्य देश और दुनिया में हो रहा है। वैक्सीनेशन का लाभ जल्द से जल्द सभी अग्र भाई-बहनों को प्राप्त हो, इस उदात्त हेतु अग्रवाल समाज फेडरेशन पुणे द्वारा पुणे जिला के लगभग 45 वर्ष आयु और उससे अधिक आयु के सभी बहन-भाइयों के वैक्सीनेशन की निःशुल्क व्यवस्था भोसरी स्थित ओम हास्पिटल में अग्रवाल समाज फेडरेशन मेडिकल कमेटी के डॉ. अशोक अग्रवाल और डॉ. संतोष अग्रवाल के विशेष मार्गदर्शन में सोमवार 12/4/2021 दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक यह सेवा निश्चित समय पर हर दिन उपलब्ध होगी। इस महत्व पूर्ण कार्य में कृष्णकुमार गोयल और जगदीश सिंगल का विशेष सहयोग मिला है।
अग्रवाल समाज फेडरेशन पुणे के अध्यक्ष कृष्णकुमार गोयल, उपाध्यक्ष विनोद बंसल, सचिव के. एल. बंसल, कोषाध्यक्ष श्याम गोयल, महिला समिति अध्यक्ष नीता अग्रवाल एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा अपील की जाती है कि पुणे जिला के लगभग 45 वर्ष और उसके अधिक आयु के बहन-भाई वैक्सीनेशन कराएं और अपने आपको एवं देश को सुरक्षित रखें। स्थान- ओम हास्पिटल, 201, हुतात्मा चौक 05, आलंदी रोड, भोसरी। अधिक जानकारी हेतु अतुल (मोबा. 9850940580) से संपर्क करें। यह जानकारी महिला समिति नीता अग्रवाल द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ