मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

होम आयसोलेशन ऍप का उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के शुभ हाथों किया गया शुभारंभ


‘होम आयसोलेशन ऍप’ का शुभारंभ करते हुए उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, साथ में पुणे के महापौर मुरलीधर मोहोल उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अप्रैल (जिमाका)

पुणे महानगरपालिका की ओर से कोविड-19 गृह  पृथक्करण एप्लिकेशन (होम आयसोलेशन ऍप) का शुभारंभ महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के शुभ हाथों विधानभवन (कौन्सिल हॉल) में किया गया है। इस अवसर पर यहां पुणे के महापौर मुरलीधर मोहोल, पिंपरी चिंचवड की महापौर उषा उर्फ माई ढोरे, जिला परिषद की अध्यक्षा निर्मला पानसरे, सांसद डॉ.अमोल कोल्हे, श्रीरंग बारणे, विधायक चंद्रकांत पाटिल, पुणे जिले के विधायक, विभागीय आयुक्त सौरभ राव, पुणे महानगरपालिका आयुक्त विक्रमकुमार, पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका आयुक्त राजेश पाटिल, जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख, अतिरिक्त आयुक्त रुबल अग्रवाल के साथ वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। 
उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि गृह पृथक्करण (होम आयसोलेशन) में रहनेवाले कोरोना पीड़ित मरीज व उनके स्वास्थ्य उपचार पर ध्यान रखने के लिए पुणे महानगरपालिका की ओर से यह ऍप विकसित किया गया है। इस ऍप का निश्चित ही अच्छा उपयोग होगा और गृह पृथक्करण में रहनेवाले कोरोना पीड़ित मरीजों की तबीयत पर स्वास्थ्य विभाग को ध्यान रखने के लिए अच्छा उपयोग होगा। 
होम आयसोलेशन ऍप की विशेषताएं इस प्रकार हैं-
बुखार, नाड़ी, ऑक्सीजन, खांसी, सर्दी, थकान, रक्तचाप, मधुमेह आदि का आकलन घर पर आयसोलेशन किए मरीज ऐप के माध्यम से एक साधारण क्लिक के जरिए कर सकते हैं।
स्वयं सहायता के लिए मरीज आपातकालीन चेतावनी संदेश भेज सकता है, जो प्रभागनिहाय हेल्पलाइन नंबर पर पहुंच जाएगा। इसके अलावा रोगी एक अलगाव चिकित्सा किट को भी मंगवा सकता है।
ऍप के प्रभागनिहाय डैशबोर्ड के साथ-साथ मुख्यालय के वॉररूम में एकीकृत डैशबोर्ड में रोगी के लक्षणों और स्वास्थ्य की स्थिति जैसे ऑक्सीजन, बुखार आदि की निगरानी रखने की सुविधा है। जिन मरीजों के पास स्मार्टफोन नहीं है उनके रिश्तेदार स्वास्थ्य की जानकारी भेज सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ