मुंबई, अप्रैल (महासंवाद)
मुंबई के हाफकिन बायो फार्मास्युटिकल इंस्टीट्यूट में अब भारत बायोटेक की एंटी कोरोना वैक्सीन ‘कोवैक्सिन’ के निर्माण को केन्द्र सरकार के विज्ञान व तकनीकी ज्ञान विभाग द्वारा मंजूरी मिल गई है। महाराष्ट्र में अब बड़े पैमाने पर वैक्सीन का उत्पादन शुरू हो सकेगा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की ओर से कुछ दिन पहले इसके निर्माण को लेकर केंद्र से अनुमति मांगी गई थी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया है।
विज्ञान व तकनीकी ज्ञान विभाग के सचिव रेणू स्वरूप ने मुख्य सचिव सीताराम कुंटे को भेजे गए पत्र में कहा है कि इस संदर्भ में वैज्ञानिक विशेषज्ञों की समिति द्वारा की गई सिफारिश के अनुसार मान्यता दी गई है। कोवैक्सीन बनाने के लिए एक वर्ष का समय दिया गया है। हाफकिन बायोफार्मा कॉर्पोरेशन को बढ़ते संक्रमण और टीकाकरण की वर्तमान बढ़ती मांग को देखते हुए जल्द से जल्द उत्पादन शुरू करना चाहिए। हाफकिन में इस संबंध में आवश्यक अनुभवी और प्रशिक्षित तकनीशियन की नियुक्ति होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस संदर्भ में इस प्रकल्प पर नियमित देखरेख करने व समय पर उत्पादन पूर्ण करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की जाए।

0 टिप्पणियाँ