कार्यक्षम नगरसेविका उज्ज्वला सुभाष जंगले की पहल से कालेबोराटे रेल्वे गेट से फुरसुंगी सीमा रेल्वे लाइन की सड़क पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की गई है।
हड़पसर, अप्रैल (ह.ए. प्रतिनिधि)
प्रभाग क्रमांक 23 हड़पसर गांव-सातववाडी की भारतीय जनता पार्टी की कार्यक्षम नगरसेविका उज्ज्वला सुभाष जंगले की पहल से कालेबोराटे नगर के रेल्वे गेट से फुरसुंगी सीमा रेल्वे लाइन की ओर जानेवाली जो सड़क अंधेरे में थी, वो अब पूरी तरह से रोशनी से जगमगा गई है। वहां से गुजरनेवाले नागरिकों को जो दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, वे अब चैन की सांस ले रहे हैं। इस समस्या से नगरसेविका उज्ज्वला जंगले ने उन्हें राहत दिलाई है इसलिए उनका शुक्रिया अदा किया जा रहा है।
नगरसेविका उज्ज्वला जंगले द्वारा विकास निधि से उक्त रास्ते पर 24 स्ट्रीट लाइट के पोल लगाए गए हैं। यहां लाइट की व्यवस्था की जरूरत थी जो उन्होंने पूर्ण करते हुए नागरिकों को राहत दी है। होली के शुभ अवसर पर कालेबोराटे रेल्वे गेट से फुरसुंगी सीमा रेल्वे लाइन की सड़क पर लगाई गई स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन साधना सहकारी बैंक के पूर्व संचालक दिलीप आबा गोंधले के शुभ हाथों किया गया।
इस अवसर पर यहां कार्यक्षम नगरसेविका उज्ज्वला जंगले, भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष सुभाष नाना जंगले, सुभाष खेडेकर, अरुण दलवी, तानाजी पाटोले, सागर टिलेकर, चेतन शिरसाट, अरिफ सैयद, राऊत कालोनी, क्लासिक सोसायटी के चेयरमैन, सर्व सभासद, परिसर के निवासी उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ