प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित महिलाओं को प्रशिक्षण देती हुईं प्रशिक्षिका सुलभा क्षीरसगर, साथ में स्मितसेवा फाऊंडेशन की अध्यक्षा स्मिता गायकवाड उक्त चित्र में दिखाई दे रही हैं।
हड़पसर, अप्रैल (ह.ए. प्रतिनिधि)
स्मितसेवा फाउंडेशन की ओर से हड़पसर परिसर की महिलाओं के लिए सैनिटाइजर, हैंडवॉश व फिनाइल बनाने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा पुणे शहर की उपाध्यक्षा व स्मितसेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा स्मिता गायकवाड द्वारा किया गया।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए प्रशिक्षण शिविर की आयोजिका स्मिता गायकवाड ने बताया कि सैनिटाइजर, हैंडवॉश व फिनाइल का इस समय बहुत ही उपयोग किया जा रहा है या यूं कहें कि यह बहुत ही उपयोगी है। इसे मद्देनजर रखते हुए महिलाओं के लिए इस विशेष प्रशिक्षण शिविर का हमने आयोजन किया है, जिसके तहत मेरी यह सहेलियां सैनिटाइजर, हैंडवॉश व फिनाइल का निर्माण करके खुद का व्यवसाय शुरू कर सकती हैं, इस मुख्य उद्देश्य से ही यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है।
कोरोना संक्रमण के कठिन समय में हमारे सच्चे साथी सैनिटाइजर, हैंडवॉश व फिनाइल ही साबित हुए हैं, जिसके कारण हम कोरोना बीमारी को दूर रख सके हैं। स्वच्छता के लिए महत्वपूर्ण सैनिटाइजर, हैंडवॉश व फिनाइल का प्रशिक्षण, शिविर में उपस्थित महिलाओं को प्रशिक्षिका सुलभा क्षीरसागर ने दिया।

0 टिप्पणियाँ