पुणे, अप्रैल (ह.ए. प्रतिनिधि)
रेल प्रशासन ने पुणे-भुसावल के बीच अप्रैल महीने में सीमित रूप से विशेष एक्सप्रेस गाड़ी मनमाड़-दौंड कॉर्ड मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है ।
गाड़ी सं. 01122 पुणे-भुसावल विशेष एक्सप्रेस शुक्रवार 16 एवं 30 अप्रैल को पुणे से 11.30 बजे रवाना होकर उसी दिन 20.45 बजे भुसावल पहुंचेगी तथा गाड़ी सं. 01121 भुसावल-पुणे विशेष एक्सप्रेस गुरुवार 15 एवं 29 अप्रैल को भुसावल से 06:15 बजे रवाना होकर उसी दिन 16.45 बजे पुणे पहुंचेगी।
इस गाड़ी के कुल चार फेरे होंगे। रास्ते में यह गाड़ी उरूली, दौंड कार्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, चालीसगांव तथा जलगांव स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में कुल 08 आरक्षित सिटिंग कोच होंगे।
चूंकि यह विशेष गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है इसलिए यात्रा करने हेतु अग्रिम आरक्षण करना आवश्यक है। जिन यात्रियों के पास कन्फर्म टिकट होंगे, उन्हें ही यात्रा की अनुमति होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंस, सेनिटाइजर का उपयोग आदि का पालन करें।
उपरोक्त विशेष ट्रेन के हाल्ट के विस्तृत समय के लिए, कृपया ुुु.शर्र्पिींळीू.ळपवळरपीरळश्र.र्सेीं.ळप देखें या छढएड ऐप डाउनलोड करें। यात्रियों से अनुरोध है कि इस सुविधा का लाभ उठाएँ। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ