मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हापकिडो बॉक्सिंग फेडरेशन वेस्ट जोन के अध्यक्ष पद पर विश्वनाथ सिसोदे और सचिव पद पर प्रशांत गायकवाड चुने गए

यहां यू. नटराज, राज वागदकर, आजाद सिंह, प्रशांत गायकवाड, प्रशांत पवार, संतोष बसवंते आदि चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
मुंढवा, अप्रैल (ह.ए. प्रतिनिधि)

हापकिडो बॉक्सिंग फेडरेशन वेस्ट जोन के अध्यक्ष पद पर गोवा के विश्वनाथ सिसोदे और सचिव पद पर महाराष्ट्र के प्रशांत गायकवाड को चुना गया है। हापकिडो बॉक्सिंग नेशनल फेडरेशन की नेशनल बॉडी की मीटिंग गोवा की राजधानी पणजी शहर के मिरामार यूथ होस्टल में गत 11 अप्रैल 2021 को आयोजित की गई, जिसमें फेडरेशन के संदर्भ में अनेक निर्णय लिए गए। इसके साथ ही वेस्ट जोन के अध्यक्ष व सचिव  पद का चुनाव किया गया, जिसमें वेस्ट जोन में महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, राजस्थान, दीव-दमन, दादरा-नगर-हवेली आदि राज्यों का समावेश है। चुनाव के लिए एक महीने पहले उम्मीदवारों से आवेदन लिए गए थे। इस चुनाव में अध्यक्ष पद गोवा और सचिव    पद पर महाराष्ट्र ने बाजी मार ली। इस अवसर पर नेशनल फेडरेशन  के अध्यक्ष यू. नटराज, महासचिव राज वागदकर, उपाध्यक्ष  आजाद सिंह और संतोष बसवंते आदि पदाधिकारी एवं मतदाता       उपस्थित थे। 
इसके बाद नेशनल कमेटी ने वेस्ट जोन कोषाध्यक्ष पद पर प्रशांत पवार की घोषणा की। उपाध्यक्ष पद पर शब्बीर पठाण व राजस्थान के विष्णु नारायण की नियुक्ति की गई। हापकिडो बाक्सिंग गोवा असोसिएशन के कार्याध्यक्ष के रूप में प्रभाकर ढगे की नियुक्ति की गई। नियुक्तिपत्र नेशनल के अध्यक्ष यू. नटराज व महासचिव राज वागदकर के शुभ हाथों प्रभाकर ढगे को दिए गए। गोवा में लगातार दूसरे वर्ष भी बॉक्सिंग चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें देश के 12 राज्यों के बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ