मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे की कोरोना परिस्थिति पर नगरसेवक नाना भानगिरे ने की मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से चर्चा

मांगों के साथ परिस्थिति से कराया अवगत
हड़पसर, अप्रैल (ह.ए. प्रतिनिधि)

शिवसेना नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे ने कोरोना संक्रमण पुणे शहर में कहर बरपा रहा है, साथ ही कोरोना से पीड़ित मरीजों को बेड वेंटिलेटर की आवश्यकता व महसूस हो रही मेडिकल इंजेक्शन की कमी के बारे में महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से सीधे संवाद करते हुए पुणे   शहर की वर्तमान परिस्थिति से अवगत कराया।
पुणे महानगरपालिका प्रभाग क्रमांक 26 मोहम्मदवाडी-कौसरबाग के नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे ने झूम वीडियो कॉल द्वारा पुणे शहर में बढ़ रहे कोरोना के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए दवाई की उपलब्धता की मात्रा पुणे शहर में कम प्रमाण में उपलब्ध होने की जानकारी भी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि पहले नागरिक स्थानीय प्रतिनिधि से अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संपर्क किया करते थे, परंतु आज अन्य काम के लिए कॉल नहीं कर रहे हैं बल्कि बेड, ऑक्सिजन, वेंटिलेटर, इंजेक्शन उपलब्ध कराने के लिए संपर्क कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण के चलते हड़पसर की परिस्थिति को मद्देनजर रखते हुए मैंने अपना होटल स्वयं कोविड केयर सेंटर में तब्दील कर दिया है, जहां करीब 100 बेड उपलब्ध हैं।
पुणे शहर में पुणे महानगरपालिका के नाट्यगृह, विरंगुला केंद्र, समाज मंदिर व अन्य उपलब्ध जगहों पर कोरोना पीड़ितों के लिए क्वॉरंटाइन सेंटर उपलब्ध कराने के साथ-साथ वहां कोविड-19 का टीकाकरण केन्द्रों की भी उचित व्यवस्था करनी चाहिए, जिसके कारण नागरिकों के टीकाकरण कार्य को गति मिलेगी और ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को कोविड-19 का टीका जल्द लगवाया जा सकता है। ये प्रमुख मांगें महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे ने की हैं। 
शिवसेना सांसद संजय राऊत, सांसद अनिल देसाई, सांसद श्रीरंग बारणे व अन्य पदाधिकारीगणों के साथ नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे ने वर्तमान परिस्थिति पर चर्चा की। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ