मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कालेपडल स्थित कै. रोहन आप्पा काले दवाखाना में टीकाकरण केन्द्र जल्द शुरू किया जाए

संजय सपकाल और अजय सकपाल द्वारा मांग
हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त सोमनाथ बनकर को निवेदन देेेेते हुए शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के गुट प्रमुख समन्वयक संजय बापू सपकाल, साथ में हड़पसरगाँव शाखा प्रमुख अजय सकपाल व मामा धायगुडे उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अप्रैल (ह.ए. प्रतिनिधि)

प्रभाग क्रमांक 23 हड़पसरगाँव-सातववाडी स्थित कालेबोराटेनगर में पुणे महानगरपालिका के कै.रोहन आप्पा काले दवाखाना में कोविड-19 के टीका के लिए टीकाकरण केंद्र की व्यवस्था जल्द से जल्द की जाए। यह मांग हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त सोमनाथ बनकर से निवेदन देेेेकर शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के गुट प्रमुख समन्वयक संजय बापू सपकाल और हड़पसरगाँव शाखा प्रमुख अजय सकपाल ने की है। इस अवसर पर यहां हड़पसरगाँव उपशाखा प्रमुख कुणाल सपकाल, मामा धायगुडे, राजेन्द्र शिखरे व राजेन्द्र चौधरी उपस्थित थे। 
शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के गुट प्रमुख समन्वयक संजय बापू सपकाल और हड़पसरगाँव शाखा प्रमुख अजय सकपाल ने इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए कहा कि हड़पसरगाँव, ससानणेनगर, कालेबोराटेनगर, तुकाईदर्शन आदि परिसर की जनता को इस टीकाकरण केंद्र का बहुत फायदा होगा। कोविड-19 का टीका सभी को चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध किस तरह हो सकता है, इस पर ध्यान केंद्रित करते हुए इस केन्द्र में उपलब्ध कराने से लोगों को राहत मिल सकती है। कोरोना की इस लड़ाई में हम सभी को साथ मिलकर सामना करना चाहिए। अपनी बारी आने पर टीकाकरण केंद्र में जाकर कोविड-19 का टीका जरूर लगवाएं। अपने परिसर में भी टीकाकरण केंद्र की व्यवस्था जल्द से जल्द हो और परिसर की जनता को कोविड-19 का टीका मिले, इस हेतु हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त सोमनाथ बनकर को मिलकर उनसे अनुरोध किया है कि टीकाकरण केंद्र की उचित व्यवस्था की जाए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ