मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सभी भारतीयों को मुफ्त कोविड-19 का टीका दिया जाए

युवक काँग्रेस हड़पसर मतदार संघ के अध्यक्ष अमित घुले द्वारा मांग
पाकिस्तान को मुफ्त कोरोना का टीका देने का निर्णय मोदी सरकार ने लिया है, जिसका कड़ा विरोध करते हुए युवक काँग्रेस हड़पसर मतदार संघ के अध्यक्ष अमित घुले, साथ में काँग्रेस के कार्यकर्ता उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर स्थित ग्लायडिंग सेंटर में शुरू किया जाए जम्बो कोविड अस्पताल
हड़पसर, अप्रैल (ह.ए. प्रतिनिधि)

भारत के जवानों की जान लेनेवाले पाकिस्तान को मुफ्त में कोविड टीका की आपूर्ति करने के बजाए सभी भारतीय जनता को ही मुफ्त में कोविड-19 का टीका देने की मांग युवक काँग्रेस हड़पसर मतदार संघ के अध्यक्ष अमित घुले ने की है। 
महाराष्ट्र युवक काँग्रेस अध्यक्ष सत्यजीत तांबे के मार्गदर्शन में पुणे शहर युवक काँग्रेस की ओर से पाकिस्तान को मुफ्त कोरोना का टीका देने का निर्णय मोदी सरकार ने लिया है, जिसका कड़ा विरोध करने के लिए मांजरी बु. गोपालपट्टी स्थित सिरम इंस्टीट्यूट कंपनी के प्रवेश द्वार पर निषेध के बोर्ड दिखाकर केंद्र सरकार के निषेधार्थ आंदोलन किया, तब अमित घुले  बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां युवक काँग्रेस पुणे शहर के उपाध्यक्ष राहुल शिरसाठ, प्रसाद वाघमारे, स्वप्निल डांगमाली, अक्षय जगताप, संदीप ढेरे, स्वप्निल नाईक, सुजीत गोसावी, राजू ठोंबरे, अक्षय चौधरी, सुरेश डोलस, राकेश भिलारे आदि सहित काँग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आगे बोलते हुए युवक काँग्रेस हड़पसर मतदार संघ के अध्यक्ष अमित घुले ने कहा कि हड़पसर मतदार संघ में कोरोना मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। समय की जरूरत को ध्यान में रखते हुए जम्बो कोविड अस्पताल हड़पसर स्थित ग्लायडिंग सेंटर में तुरंत शुरू करना चाहिए। मोदी सरकार ने शत्रु राष्ट्र पाकिस्तान को मुफ्त में करोड़ों कोरोना टीका के डोस देने के बजाए सभी भारतीय नागरिकों को मुफ्त में कोरोना का टीका उपलब्ध करवाकर उनके स्वास्थ्य की रक्षा करनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ