मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

गैस सिलेंडर डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों को तुरंत कोविड का टीका लगाया जाए

मराठा टायगर फोर्स के संस्थापक एवं अध्यक्ष संदीप लहाने पाटिल द्वारा मांग
हड़पसर, अप्रैल (ह.ए. प्रतिनिधि)
कोरोना संक्रमण के कठिन समय में भी घर-घर जाकार गैस सिलेंडर की आपूर्ति कर लोगों के घरों के चूल्हे जलानेवाले गैस सिलेंडर डिलीवरी करनेवाले गैस एजेन्सी के कर्मचारियों को तुरंत कोविड-19 का टीका लगाने की अनुमति दी जाए। अगर उन्हें कुछ हुआ तो लोगों के घरों के चूल्हे जलानेवाले इन गैस सिलेंडर डिलीवरी करनेवाले गैस एजेन्सी के कर्मचारियों के घर का चूल्हा कौन जलाएगा ? महाराष्ट्र राज्य के सभी गैस एजेन्सी के डिलीवरी करनेवाले कर्मचारियों को उनकी आयु सीमा की पाबंदी न लगाते हुए उन्हें अत्यावश्यक सेवा के तहत कोविड-19 का टीकाकरण तुरंत प्रदान करने की व्यवस्था की जानी चाहिए। यह मांग महाराष्ट्र राज्य सरकार से मराठा टायगर फोर्स के संस्थापक एवं अध्यक्ष संदीप लहाने पाटिल ने की है।
मराठा टायगर फोर्स के संस्थापक एवं अध्यक्ष संदीप लहाने पाटिल ने आगे कहा कि महाराष्ट्र राज्य में कोरोना अपना कहर बरपा रहा है, ऐसी कठिन परिस्थिति में भी गैस एजेन्सी के कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं, इसलिए मैं राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे और महाराष्ट्र राज्य के हर जिले के पालक मंत्री से अनुरोध करता हूं कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए गैस एजेन्सी के डिलीवरी करनेवाले कर्मचारियों को टीका देने की व्यवस्था जल्द से जल्द शुरू कर देनी जानी चाहिए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ