भाजपा मध्य हवेली के तालुकाध्यक्ष धनंजय कामठे द्वारा सरकार से मांग
फुरसुंगी, अप्रैल (ह.ए. प्रतिनिधि)
कोरोना संक्रमण की चपेट में आम जनता पूरी तरह से आ गयी है। आम जनता को मुफ्त में कोरोना वैद्यकीय सुविधा मिलनी ही चाहिए। आज उपचार के लिए लोगों को दर-दर भटकना पड रहा है ? पुणे शहर व जिले में बेड नहीं, वेंटिलेटर नहीं, दवाई व रेमेडिसिवीर इंजेक्शन्स की बड़ी कमी है। बेड और ऑक्सिजन इंजेक्शन आम आदमी को उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। मरीजों के साथ-साथ रिश्तेदारों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। एक तरफ कोरोना से पीड़ित मरीज व दूसरी ओर उनके लिए जूझ रहा उनका परिवार, यह चित्र रोज आँखों के सामने पूरे शहर व जिले में होता हुआ दिखाई दे रहा है। आखिरकार इस परिस्थिति से हम कब बाहर आएंगे। मेरी सरकार से यही मांग है कि पूरे पुणे शहर व जिले के सभी अस्पतालों को अपने अधीन ले लेना चाहिए और कोरोना मरीजों को मुफ्त में उपचार देना चाहिए। यह अनुरोध सरकार से भारतीय जनता पार्टी मध्य हवेली के तालुकाध्यक्ष धनंजय कामठे ने किया है।

0 टिप्पणियाँ