मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

फेडरल बैंक ने स्वास्थ्य सेवा केन्द्रों को दिए 100 रेफ्रिजरेटर : उपमुख्यमंत्री अजीत पवार द्वारा उद्घाटित और वितरित

फेडरल बैंक द्वारा दिए गए रेफ्रिरजेटर का उद्घाटन करते हुए उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, साथ में फेडरल बैंक के अधिकारी-कर्मचारी और अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

पुणे, मई (जिमाका)

फेडरल बैंक के सी.एस.आर. उपक्रम के अंतर्गत प्रशासन को कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के लिए विभिन्न स्वास्थ्य सेवा केन्द्रों को वैक्सीन रखने के लिए 100 रेफ्रिजरेटर दिए गए हैं, जिसका वितरण व उद्घाटन उपमुख्यमंत्री और पुणे के पालकमंत्री अजीत पवार के शुभ हाथों विभागीय आयुक्त कार्यालय के प्रांगण में किया गया। यहां सांसद डॉ. अमोल कोल्हे, विधायक चेतन तुपे, फेडरल बैंक के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। 
कोविड वैक्सीन को एक विशिष्ठ तापमान में रखने की आवश्यकता होती है, उस तापमान को हमेशा बनाए रखने के लिए शीत मशीन की आवश्यकता होती है। अब 18 से 44 उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू हो गया है। इस उम्र के लोगों की संख्या अधिक है। इस संख्या को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने टीकाकरण का नियोजन किया गया है, उस समय इन रेफ्रिजरेटरों का उपयोग किया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ