मगरपट्टा चौक स्थित अण्णासाहेब मगर हॉस्पिटल में 100 बेड का कोविड सेंटर निर्माण करने हेतु हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे महानगरपालिका के अधिकारी सोमनाथ बनकर व डॉ. स्नेहल काले के साथ चर्चा करते हुए, साथ में निलेश मगर, डॉ. शंतनु जगदाले व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)
हड़पसर क्षेत्र की आबादी और कोविड-19 मरीजों की संख्या को ध्यान में रखते हुए महानगरपालिका के माध्यम से 100 बेड का एक अस्पताल स्थापित किया जा रहा है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा जगह का निरीक्षण किया गया है। सांसद व विधायक निधि से अत्याधुनिक बहुमंजिला अस्पताल का निर्माण करेंगे। यह जानकारी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे ने दी है।
इस अवसर पर यहां पूर्व उपमहापौर निलेश मगर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के प्रभारी अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले, सहायक आयुक्त सोमनाथ बनकर, चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्नेहल काले सहित महानगरपालिका के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
आगे उन्होंने बताया कि मगरपट्टा चौक स्थित अण्णासाहेब मगर हॉस्पिटल में 100 बेड का कोविड सेंटर बनाया जा रहा है। साथ ही नजदीक पुलिस प्रशासन की जगह को खाली करवाया जा रहा है। उन्हें दूसरी जगह दी जाएगी। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए टीकाकरण केंद्र को विट्ठल तुपे पाटिल नाट्यगृह में स्थानांतरित कर दिया गया है। शिरूर लोकसभा चुनाव क्षेत्र के सांसद डॉ. अमोल कोल्हे की सांसद निधि व मेरी विधायक निधि से अत्याधुनिक अस्पताल के लिए हम जल्द ही अवलोकन करेंगे।
विजन हड़पसर की ओर से अनिल मोरे, दिगंबर माने, दीपक कुदले और पल्लवी सुरसे ने मांग की है कि हर किसी को हड़पसर के नागरिकों के लिए अत्याधुनिक अस्पताल के लिए पहल करनी चाहिए, इस हेतु राजनीतिक मतभेदों को अलग रखा जाए।

0 टिप्पणियाँ