मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

जिन बच्चों ने अपने माता-पिता दोनों को कोविड-19 के कारण खो दिया है, उनकी सूचना हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दें : निवासी उपजिलाधिकारी डॉ. जयश्री कटारे की जनता से अपील

पुणे ,मई (जिमाका)

कोविड-19 बीमारी से  जिन्होंने अपने माता-पिता दोनों  को खो दिया है, उन बच्चों की परवरिश पर सवाल निर्माण हुआ  है। ऐसे बच्चों की जानकारी  नागरिक चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दें। यह अपील निवासी उपजिलाधिकारी डॉ. जयश्री कटारे ने नागरिकों से की है।
कोविड-19 के कारण अपने माता-पिता दोनों को खोनेवाले बालकों की सुरक्षा के संबंध में व दोनों अभिभावक खो देनेवाले बच्चों को उनके न्याय का अधिकार प्राप्त मिलवाकर देकर उन्हें उचित देखभाल व उपाययोजना करने के लिए जिलास्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इस टास्क फोर्स की बैठक निवासी उपजिलाधिकारी डॉ. जयश्री कटारे की अध्यक्षता में आयोजित की गई, तब वे बोल रही थीं। इस बैठक में पुलिस उपायुक्त मितेश घट्टे, महिला व बाल विकास अधिकारी अश्विनी कांबले के साथ संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व स्वयंमसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
जिन बच्चों ने अपने माता-पिता दोनों को कोविड-19 बीमारी के कारण खो दिया है, उनकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाए। यह आदेश देते हुए निवासी उपजिलाधिकारी डॉ. कटारे ने आगे कहा कि दोनों अभिभावक खोने वाले बालकों को जिला विधि सेवा प्राधिकरण और बाल कल्याण समिति की ओर से उनकी आर्थिक व संपत्ति के साथ ही कानूनी अधिकार प्राप्त करने के लिए कार्रवाई की जानी चाहिए।
इन बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार चाइल्ड केयर योजना का लाभ दिया जाए। साथ ही बच्चों के लिए परामर्श की व्यवस्था करें और गोद लेने की प्रक्रिया की आवश्यकता होने पर प्रचलित दिशानिर्देशों का पालन करें। 
पुलिस उपायुक्त मितेश घट्टे ने कहा कि जिन बच्चों के माता-पिता दोनों को कोविड-19 से खो चुके हैं, वे किशोर अपराध में नहीं जाएंगे, ऐसे बच्चों का शोषण नहीं होगा, उन्हें बाल श्रमिक के रूप में नियोजित नहीं किया जाएगा, इस संबंध में ध्यान रखा जाएगा। साथ ही इस तरह के आपराधिक कृत्य करनेवालों के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ