मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे-फलटन-पुणे विशेष डेमू 30 जून तक रद्द

पुणे, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)

कुछ गाड़ियों में यात्रियों की कम  संख्या Poor Occupancy होने पर उन्हें जून  2021 तक अस्थाई रूप से रद्द किया गया  है।
अस्थाई तौर पर रद्द  की गई गाड़ियां
1. प्रति सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार को चलने वाली विशेष गाड़ी संख्या 02298 पुणे -अहमदाबाद एक्सप्रेस 28 जून 2021 तक तथा प्रति मंगलवार, शुक्रवार तथा रविवार को चलने वाली विशेष गाड़ी संख्या 02297 अहमदाबाद-पुणे एक्सप्रेस 29 जून 2021 तक रद्द रहेगी।
2. पुणे-फलटन-पुणे के बीच रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलने वाली विशेष डेमू गाड़ी संख्या 01435/01436  डेमू तथा  लोनंद-फलटन-लोनंद  के बीच चलने वाली डेमू संख्या 01433/01434 आगामी 30 जून 2021 तक रद्द रहेगी। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ