एक पत्रकार परिषद में संयोजक नंदकुमार शिंदे ने दी जानकारी
सोलापुर, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)
मराठा समाज के साथ-साथ सर्वधर्मीय समाज के दूल्हा और दुल्हनों के निशुल्क पंजीकरण के लिए संयोजक नंदकुमार शिंदे ने इच्छुक लोगों से एक पत्रकार परिषद में अपील की है।
स्नेहलदेवी बहुउद्देशीय विकास संस्था पुरस्कृत श्री लक्ष्मी नारायण वधु-वर सूचक केंद्र, सोलापुर केंद्र का क्षेत्र महाराष्ट्र व कर्नाटक राज्य में विस्तार करने के लिए मराठा समाज के साथ-साथ सभी धर्म समाज के डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, उद्योगपति, व्यवसायी, नौकरीपेशा आदि क्षेत्र के वधु-वरों का निशुक्ल पंजीकरण अक्षय तृतीय को मद्देनजर रखते हुए 15 मई 2021 तक निश्चित किया है। कृपया इच्छुक वधु-वर अपना बायोडाटा व पोस्टकार्ड साइज फोटो सहित सौ. अंजली शिंदे, केंद्र संचालिका, 303 दुर्वांकुर अपार्टमेंट, दमाणीनगर, सोलापुर (मोबा. 9158517695) से सुबह 10 से 6 बजे तक संपर्क कर पंजीकृत करा सकते हैं। यह अपील संयोजक नंदकुमार शिंदे द्वारा इच्छुक व्यक्तियों से की गई है।
उन्होंने बताया कि महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबाराव फुले के विचारों के अनुसार तलाकशुदा, विधवा, विधुरों का भी पुनर्वसन करने के लिए निशुल्क पंजीकरण 15 मई 2021 तक किया जा सकता है।
राजाराम मोहन रॉय व धोंडो केशव कर्वे ने विधवाओं के विवाह का समर्थन किया व जनजागृति की। इस प्रेरक कार्य के लिए नंदकुमार शिंदे को हुतात्मा कुर्बान हुसेन युवक संघ सोलापुर, 130 सिद्धेश्वर पेठ, सोलापुर, संस्थापक- गुलाम इब्राहीम शेख, अध्यक्ष नजीर अहमद शेख द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
श्री शिंदे ने बताया कि स्नेहलदेवी विकास संस्था के माध्यम से स्नेहलदेवी गैनोथेरपी डीएक्सएन सेंटर, रूद्रांग न्यूट्री स्टोर, पुणे परिवार की ओर से एवं मेरे व मेरे ग्रुप द्वारा महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं मस्कट-ओमान में 1424 सदस्य काम कर रहे हैं और स्वस्थ जीवन का आनंद ले रहे हैं।
उन्होंने बताया कि आज मेरी उम्र 72 साल है, इसके बावजूद हम संस्था के तहत बेरोजगार युवक-युवतियों को योग्य मार्गदर्शन कर व्यवसाय करने का अवसर देने का कार्य अविरत कर रहे हैं। इस पत्रकार परिषद में संयोजक नंदकुमार शिंदे, केंद्र संचालिका सौ. अंजली नंदकुमार शिंदे, ऑफिस मैनेजर कु. प्रज्ञा रोकडे, सहायक मैनेजर सौ. पूजा घोगरे, प्रसिद्धि प्रमुख निखिल भोसले उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ