सोसाइटियों में सैनिटाइजर कैन सोसाइटियों के चेयरमैन को प्रदान करते हुए शिवसेना पुणे शहर संघटक जान मोहम्मद शेख व हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के संघटक संजय बापू सपकाल, साथ में सुनील जगताप, अजय सपकाल, प्रा. विद्या होडे, अजय सकपाल, संतोष होडे व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)
कोरोना संक्रमण की इस गंभीर परिस्थिति में भी सामाजिक प्रतिबद्धता को देखते हुए शिवसैनिक अहम भूमिका निभा रहे हैं। शिवसेना हमेशा से ही जनता के प्रति समर्पित रहनेवाली पार्टी है। समाजनीति में हमेशा अपने आप को झोंककर शिवसैनिक बड़ी लगन से समाज की सेवा करने में जुटे हैं। जिसका उदाहरण है शिवसैनिक संजय सपकाल, जो मेरा परिवार मेरी जिम्मेदारी, स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को अनाज आपूर्ति ऐसे अनेक विधायक कार्यों में बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं। समाज के साथ हर परिस्थिति में डटकर खड़ा रहनेवाला शिवसैनिक ही है। यह विचार हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के पूर्व विधायक महादेव आण्णा बाबर ने व्यक्त किए।
शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के संघटक संजय बापू सपकाल की ओर से हड़पसर परिसर की 40 सोसाइटियों में सैनिटाइजर कैन का वितरण सोसाइटियों के चेयरमैन एवं सेक्रेटरी को सुपूर्द किए गए, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां शिवसेना पुणे शहर संघटक जान मोहम्मद शेख, महाराष्ट्र राज्य शिक्षक सेना पश्चिम महाराष्ट्र के समन्वयक सुनील जगताप, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र वैद्यकीय आघाडी के प्रमुख अजय सपकाल, हड़पसर विधानसभा महिला आघाडी की समन्वयिका प्रा. विद्या होडे, शाखा प्रमुख अजय सकपाल, उपशहर संघटक सुरज मोराले, विभाग प्रमुख प्रशांत पोमण, अमित गायकवाड, पूर्व उपविभाग प्रमुख संतोष होडे, योगेश जगताप, उपशाखा प्रमुख कुणाल सपकाल, गणेश सपकाल, शांताराम झांबरे, बालासाहेब सुर्वे, दतात्रय जाधव, सुनील उस्तेकर, राजेश सावंत, सुरेश गोरी, प्रेमदास चव्हाण, काका ससाणे, सचिन यादव, वेकेटेश, सतीश हिगणे, राजेश खराडे, अभिजित कोरे सहित अनेक शिवसैनिक उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ