गोंधलेनगर के बनकर स्कूल में शुरू कोविड सेंटर में 150 मरीजों को खाने के पैकेट्स दिए गए
महाराष्ट्र राज्य महिला कांग्रेस पार्टी की ओर से ‘एक निवाला मदद का’ उपक्रम की शुरूआत बनकर स्कूल में शुरू कोविड सेंटर में करती हुईं पुणे जिला महिला कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा सीमा सावंत, हवेली तालुका महिला कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा मंदाकिनी नलावडे, साथ में अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रही है।
हड़पसर, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)
महाराष्ट्र राज्य महिला कांग्रेस पार्टी की ओर से ‘एक निवाला मदद का’ सराहनीय उपक्रम हाल ही में शुरू किया गया है। सभी को पेट की चिंता रहती है, इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र प्रदेश महिला कांग्रेस ने एक सराहनीय पहल शुरू की है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्याध्यक्ष व राज्य महिला कांग्रेस की प्रभारी विधायक प्रणिती शिंदे, प्रदेश महिला कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा संध्या सव्वालाखे के शुभ हाथों ऑनलाइन पद्धति से शुरुआत की गई है। इस अवसर पर संगीता तिवारी, संगीता धोंडे, पुणे जिला महिला कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा सीमा सावंत प्रमुख रूप से उपस्थित थीं।
इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्याध्यक्ष व राज्य महिला कांग्रेस की प्रभारी विधायक प्रणिती शिंदे ने कहा कि गृहिणियां हर दिन घर पर खाना बनाती हैं, उसी रसोई में उन्हें दस से बारह चपातियां और अधिक सब्जियां बनानी होंगी। इसके लिए एक केंद्र स्थापित किया जाएगा और सभी एकत्रित बक्से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाए जाएंगे। इसके जरिए जरूरतमंदों को पूरा खाना मिलेगा। इसके माध्यम से जरूरतमंद लोगों को भरपेट भोजन मिलेगा। राज्य महिला कांग्रेस द्वारा शुरू की गई ‘एक निवाला मदद का’ पहल निश्चित रूप से सराहनीय है।
महाराष्ट्र प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा मुफ्त खाने का उपक्रम ‘एक निवाला मदद का’ बाल कल्याण मंत्री एडवोकेट यशोमती ठाकुर, महाराष्ट्र प्रदेश कार्याध्यक्ष व प्रभारी विधायक प्रणिती शिंदे, प्रदेश महिला कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा संध्या सव्वालाखे ने खुद उनके घरों में चपातियां और सब्जियां बनाकर मुहिम की शुरूआत की है। एक मां, एक बहन, एक गृहिणी और अन्नपूर्णा का वसा कांग्रेस की महिला व नेता पूर्ण कर सकती हैं। यह उन्होंने आज दिखला दिया है। अगर हमारे नेता लोगों की मदद करने के लिए रसोई में प्रवेश करते हैं, तो कार्यकर्ता भी कड़ी मेहनत करेंगे। ‘एक निवाला मदद का’ जरूरतमंद लोगों को इस पहल के माध्यम से घर का बना खाना मिलेगा। हम घर में जो चपातियां बनाते हैं उसमें 10 से अधिक चपातियां और सब्जियों की भी मात्रा ज्यादा रखनी है। इस तरह से 40 से 50 कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने चपातियां और सब्जियों को जमा किया तो रोज 400 से 500 चपातियां होंगी जो हम किसी संस्था या महिला कांग्रेस पार्टी के बैनर से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा सकते हैं। यह जानकारी पुणे जिला महिला कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा सीमा सावंत व हवेली तालुका महिला कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा मंदाकिनी नलावडे ने दी है।
‘एक निवाला मदद का’ सराहनीय उपक्रम की शुरूआत गोंधलेनगर स्थित पुणे महानगर पालिका के बनकर स्कूल में शुरू कोविड सेंटर में 150 मरीजों को खाने की पैकेट्स देकर की गई है। इस कार्य के लिए समाजसेवक शंतनु जगदाले का बहुमूल्य योगदान रहा है। यहां पुणे जिला महिला कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा सीमा सावंत, हवेली तालुका महिला कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा मंदाकिनी नलावडे, दक्षिण हवेली महिला कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा रूपाली कोंडे, पुरंदर-हवेली महिला कांग्रेस पार्टी की उपाध्यक्षा अंबिका शिंदे, खडकवासला मतदार संघ की अध्यक्षा वैशाली खाटपे, प्रियदर्शनी सेल हवेली तालुका की अध्यक्षा सोनाली जवलकर प्रमुख रूप से उपस्थित थीं।

0 टिप्पणियाँ