मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे के लोणी स्टेशन पर पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस


पुणे, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)
   भारतीय रेल कोविड की विषम परिस्थितियों में राष्ट्र के लोगों की सहायता के लिए आगे आकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए लिक्विड ऑक्सीजन के भरे टैंकरों को एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंचा रही है। इसी क्रम में एक मालगाड़ी  ओडिशा के अंगुल से लिक्विड ऑक्सीजन के चार टैंकरों को लेकर पुणे के लोणी स्टेशन पर मंगलवार देर रात पहुंची। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा ने स्वयं उपस्थित रह कर अपर मंडल रेल प्रबंधक सहर्ष बाजपेई, प्रकाश उपाध्याय के साथ व्यवस्था की निगरानी की। इस अवसर पर रेलवे के कई अधिकारी , कर्मचारी टैंकरों को वेगनों से उतारने की प्रक्रिया में जुटे थे।
   राज्य सरकार की मांग पर इस ऑक्सीजन एक्सप्रेस में 4 टैंकरों में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन लाई गई  है। इससे पहले महाराष्ट्र में लिक्विड ऑक्सीजन  के 7  टैंकर विशाखापट्टनम से नागपुर तथा नासिक रोड, 3 टैंकर हापा से कलंबोली  और  8  टैंकर अंगुल से नागपुर  पहुंचाए जा चुके हैं।
पुणे में आए इन ऑक्सीजन टैंकरों को राज्य सरकार के अधिकारियों को अगली वितरण व्यवस्था के लिए दिया गया है।
देशभर में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन पंहुचा कर कोविड-19 के प्रसार को रोकने में देश के प्रयास में रेलवे का योगदान निरंतर जारी है। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ