मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे से दानापुर के लिए ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी

पुणे, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए पुणे - दानापुर के  बीच  ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी  ( एक ट्रिप) चलाने का निर्णय लिया है ।
विशेष गाड़ी सं. 01493 पुणे - दानापुर   एक्सप्रेस बुधवार दिनांक 12 मई को पुणे से  21.30 बजे रवाना होकर  शुक्रवार 14 मई को 04.40 बजे दानापुर पहुचेंगी ।
 वापसी में विशेष गाड़ी सं. 01494 दानापुर - पुणे एक्सप्रेस शुक्रवार दिनांक 14 मई को दानापुर से  07.00 बजे रवाना होकर  शनिवार 15 मई को 16.20 बजे पुणे पहुंचेगी ।
इस गाड़ी में   22  सेकंड सिटिंग कोच रहेंगे। रास्ते में यह गाड़ी दौंड कार्ड लाइन, अहमदनगर, मनमाड,भुसावल, खंडवा,  इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर तथा आरा स्टेशनों पर रुकेगी।
*गाड़ी संख्या 01493 की बुकिंग 12 मई से शुरू हो रही है।*
     यह विशेष गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है तथा यात्रा करने हेतु अग्रिम आरक्षण आवश्यक हैI जिन यात्रियों के पास कन्फर्म टिकट होंगे उन्हें ही यात्रा की अनुमति होगी। यात्रियों सेअनुरोध है कि कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग सेनिटाइजर का उपयोग आदि का पालन करें I
उपरोक्त विशेष ट्रेनों  के हाल्ट के विस्तृत समय के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in
देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें I यात्रियों से अनुरोध है की इस सुविधा का लाभ उठाएँ I  यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ