हांडेवाडी रोड परिसर में टीकाकरण केंद्र की व्यवस्था जल्द से जल्द की जाए। इस मांग का निवेदन हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय की स्वास्थ्य विभाग अधिकारी डॉ. स्नेहल काले को देते हुए पुणे शहर राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी की महासचिव दीपाली शैलेश कवडे व नगरसेवक गणेश ढोरे, साथ में राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा मतदार संघ की अध्यक्ष पूनम पाटिल, प्रभाग 23 की अध्यक्ष मीनाक्षी आहीरे, प्रभाग 22 की अध्यक्ष ललीता चील्लाल उक्त चित्र में दिखाई दे रही हैं।
हड़पसर, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)
प्रभाग क्रमांक 26 हांडेवाडी रोड परिसर की जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए यहां पुणे महानगरपालिका प्रशासन द्वारा और एक टीकाकरण केंद्र शुरू किया जाना चाहिए। परिसर के वरिष्ठ नागरिकों सहित अन्य आयु वर्ग को भी कोविड-19 का टीका मिलने के लिए टीकाकरण केंद्र की व्यवस्था जल्द से जल्द की जाए, जिसके कारण नागरिकों को टीकाकरण का सुरक्षा कवच जल्दी मिल सके, इस हेतु अहम भूमिका पुणे महानगरपालिका प्रशासन द्वारा निभानी चाहिए। यह मांग हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय की स्वास्थ्य विभाग अधिकारी डॉ. स्नेहल काले से पुणे शहर राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी की महासचिव दीपाली शैलेश कवडे ने निवेदन देकर की है।
इस अवसर पर यहां नगरसेवक गणेश ढोरे, राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा मतदार संघ की अध्यक्ष पूनम पाटिल, प्रभाग 23 अध्यक्ष मीनाक्षी आहीरे, प्रभाग 22अध्यक्ष ललीता चील्लाल, उद्योगपति शैलेश कवडे, मयूर विरकर व अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
दीपाली कवडे ने आगे बताया कि कोविड-19 का टीका सभी को चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए। फिलहाल टीके की कमी पर चर्चा करके कोई रास्ता कैसे खोज सकते हैं इस पर विशेष ध्यान देना होगा। कोरोना संक्रमण की इस जंग में हम सभी को एक साथ मिलकर सामना करना होगा। बारी-बारी अपना नंबर आने पर टीकाकरण केंद्र में जाकर कोविड -19 का टीका जरूर लगवाएं। अपने परिसर में भी टीकाकरण केंद्र की व्यवस्था जल्द से जल्द हो और परिसर की जनता को कोविड-19 का टीका मिले, इस हेतु पुणे महानगरपालिका प्रशासन के संबंधित अधिकारियों से मिलकर उनसे दरख्वास्त की है कि टीकाकरण केंद्र की उचित व्यवस्था जल्द की जाए।

0 टिप्पणियाँ