मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

स्व. तुकाराम गेनुजी सातव वरिष्ठ विरुगुला केंद्र में टीकाकरण केन्द्र की व्यवस्था जल्द से जल्द की जाए

भाजपा ओबीसी आघाडी के अध्यक्ष संजय आण्णा सातव महापौर से मांग
वरिष्ठ नागरिकों के लिए टीकाकरण केंद्र की व्यवस्था स्व. तुकाराम गेनुजी सातव वरिष्ठ विरुगुला केंद्र में की जाए। यह मांग पुणे के महापौर मुरलीधर मोहोल से निवेदन देेकर करते हुए संजय आण्णा सातव, साथ में संदीप दलवी, गणेश घुले व विकास भुजबल चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)

प्रभाग क्रमांक 26 के कालेपडल, चिंतामणीनगर, सैयदनगर, सातवनगर व इस परिसर के वरिष्ठ नागरिकों को कोविड-19 का टीका मिले, इसलिए टीकाकरण केंद्र की व्यवस्था स्व. तुकाराम गेनुजी सातव वरिष्ठ विरुगुला केंद्र में जल्द से जल्द की जाए। वरिष्ठ नागरिकों को टीकाकरण का सुरक्षा कवच जल्दी मिल सके, इस हेतु अहम भूमिका पुणे महानगरपालिका प्रशासन द्वारा निभानी चाहिए। यह मांग पुणे के महापौर मुरलीधर मोहोल से निवेदन देेकर भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र ओबीसी आघाडी के अध्यक्ष संजय आण्णा सातव ने की है। हड़पसर निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक योगेश अण्णा टिलकर के मार्गदर्शन में निवेदन दिया गया है। 
इस अवसर पर यहां भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष संदीप दलवी, संघटक महासचिव गणेश घुले, भारतीय जनता पार्टी   हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र अल्पसंख्यक आघाडी के अध्यक्ष इम्तियाज मोमीन, पूर्व नगरसेविका विजया वाडकर, पोपटराव वाडकर, विकास भुजबल, बालासाहेब गवते, दशरथ घुमे, कुलदीप कोद्रे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए संजय आण्णा सातव ने कहा कि कोविड-19 का टीका सभी को चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए। अपने परिसर में भी टीकाकरण केंद्र की व्यवस्था जल्द से जल्द हो और परिसर के वरिष्ठ नागरिकों को कोविड-19 का टीका आसानी से उपलब्ध हो, इस हेतु पुणे के महापौर मुरलीधर मोहोल से मिलकर उनसे अनुरोध किया है कि टीकाकरण केंद्र की शीघ्र व्यवस्था की जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ