मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

दशरथ जाधव ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए पांच लाख रुपये

एसपी ट्रेडर्स के दशरथ दिनकर जाधव मुख्यमंत्री सहायता कोष में 5 लाख रुपयों की मदद का धनादेश उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को सुपुर्द करते हुए विधायक चेतन तुपे, साथ में विधायक सुनील अण्णा टिंगरे, राकांपा पुणे शहर के अध्यक्ष व नगरसेवक प्रशांत जगताप, दत्ता धनकवडे, विशाल तांबे व बाबुराव चांदेरे उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)

कोविड-19 महामारी के कारण राज्य सरकार द्वारा की गई अपील को प्रतिसाद देते हुए एसपी ट्रेडर्स के दशरथ दिनकर जाधव ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 5 लाख रुपये की मदद की है। इस संबंध में पत्र और धनादेश उपमुख्यमंत्री तथा पुणे जिले के पालकमंत्री अजीत पवार को विधायक चेतन तुपे द्वारा सौंपा गया है। इस अवसर पर यहां विधायक सुनील अण्णा टिंगरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पुणे शहर के अध्यक्ष व नगरसेवक प्रशांत जगताप, दत्ता धनकवडे, विशाल तांबे व बाबुराव चांदेरे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
समाज के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित दशरथ दिनकर जाधव अपने आप में एक अलग इंसान हैं। हमेशा ही समाज की मदद करने में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है। जरूरतमंदों की सहायता से बड़ा, मनुष्य के लिए कोई धर्म है ही नहीं। वास्तव में परोपकार की भावना उनमें कूट-कूट कर भरी है। दूसरों को मदद करना उनका    मूल स्वभाव है। जरूरतमंद की सहायता व सहयोग करना उनका दायित्व बन गया है। वे ऐसे    पुनीत कार्य के लिए समय-समय पर आगे आते ही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ