महात्मा फुले वसाहत के 100 जरूरतमंदों को दिया गया खाद्यान्न
शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की समन्वयक प्रा. विद्या संतोष होडे व सावी बहुउद्देशीय सामाजिक संस्था द्वारा संयुक्त रूप से सातववाडी स्थित महात्मा फुले वसाहत में जरूरतमंदों को खाद्यान्न दिया गया।
हड़पसर, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)
कोरोना संक्रमण के चलते लोगों के पास काम नहीं है, आर्थिक परिस्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। अपने परिवार का पेट कैसे भरा जाए, यह गंभीर प्रश्न आम जनता के सामने है? दैनिक भोजन की समस्या की चिंता मजदूर वर्ग को सता रही है? सामाजिक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी की भावना के साथ जरूरतमंदों की मदद करने और छोटी-छोटी खाद्य सहायता प्रदान करने के लिए एक कदम आगे बढ़ाने की जरूरत है। अपने-अपने क्षेत्र में जरूरतमंदों को आधार देना और मदद का हाथ आगे बढ़ाना ही सच्ची मानवता है। इसी भावना से 100 परिवारों को खाद्यान्न के किट दिए गए। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे परिवार के मुखिया के तौर पर पूरे महाराष्ट्र की देखभाल कर रहे हैं। उनके आदर्श को ध्यान में रखते हुए एक शिवसैनिक के रूप में अपने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को एक माह तक भोजन किट वितरित की गई। यह विचार शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की समन्वयक प्रा. विद्या संतोष होडे ने व्यक्त किए।
शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की समन्वयक प्रा. विद्या संतोष होडे व सावी बहुउद्देशीय सामाजिक संस्था द्वारा संयुक्त रूप से सातववाडी स्थित महात्मा फुले वसाहत के 100 जरूरतमंदों को खाद्यान्न दिया गया। इस अवसर पर यहां शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के पूर्व उपविभाग प्रमुख संतोष होडे, सुहास पडवल, हेमंत मस्के, अल्ताफ शेख, अरविंद कांबले, प्रदीप महामुनी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ