मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

धर्मवीर संभाजीराजे युवा प्रतिष्ठाण द्वारा आयोजित किया गया भव्य रक्तदान और प्लाज्मा दान शिविर : 71 ने रक्त दान और 21 लोगों ने किया प्लाज्मा दान

धर्मवीर संभाजीराजे युवा प्रतिष्ठाण द्वारा आयोजित किए गए भव्य रक्तदान व प्लाज्मा दान शिविर में रक्तदान करनेवाले दाता को सम्मानित करते हुए शारदा सोशल फाउंडेशन के संस्थापक अजीत दत्तात्रय घुले, साथ में अन्य चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
मांजरी, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)

सामाजिक कार्यों में हमेशा से ही धर्मवीर संभाजीराजे युवा प्रतिष्ठाण अहम भूमिका निभाता आ रहा है। किले स्वच्छता अभियान, अनाथ आश्रम, कोल्हापुर व सांगली में आई बाढ़ में पीड़ित नागरिकों को मदद के रूप में सहयोग आदि विधायक सामाजिक कार्यों में बहुमूल्य योगदान प्रतिष्ठाण दे रहा है। समाज की जो मुख्य जरूरत है उसे मद्देनजर रखते हुए भव्य रक्तदान व प्लाज्मा दान शिविर का आयोजन करके आज भी एक सामाजिक दायित्व निभाया है। अन्य सामाजिक संघटनाओं ने भी इनका आदर्श लेना चाहिए। यह प्रतिपादन शारदा सोशल फाउंडेशन के संस्थापक अजीत दत्तात्रय घुले ने व्यक्त किए। 
कोरोना संक्रमण के कारण महाराष्ट्र राज्य में रक्त और प्लाज्मा की कमी को देखते हुए धर्मवीर छत्रपति श्री संभाजी महाराज की जयंती के अवसर पर धर्मवीर संभाजीराजे युवा प्रतिष्ठाण द्वारा भव्य रक्तदान व प्लाज्मा दान शिविर का आयोजन किया गया था, जिसका उद्घाटन शारदा सोशल फाउंडेशन के संस्थापक अजीत दत्तात्रय घुले के शुभ हाथों किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर डॉ. चेतन खेतमालीस, डॉ. ओंकार बनकर, धर्मवीर संभाजीराजे युवा प्रतिष्ठाण के  पदाधिकारीगण व अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
धर्मवीर संभाजीराजे युवा प्रतिष्ठाण मांजरी की ओर से पहली बार आयोजित किए गए शिविर में 71 रक्तदाताओं ने रक्तदान व 21 नागरिकों ने प्लाज्मा दान किया। प्रत्येक रक्तदाता को एक पेड़ के साथ-साथ एक भाप की मशीन भी दी गई। साथ ही डॉ. चेतन खेतमालीस की देखरेख में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया था। शिविर में आए हुए नागरिकों की बी.पी., शुगर, पल्स, सैचुरेशन, टेम्प्रेचर चेकिंग की जांच डॉ. चेतन खेतमालीस व डॉ. ओंकार बनकर ने की। मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का 100 से अधिक नागरिकों ने लाभ उठाया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ