पिसोली में ‘शेतकरी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर कोविड ऑक्सिजन हॉस्पिटल’ के उद्घाटन के अवसर पर पूर्व विधायक योगेश टिलेकर, भाजपा पश्चिम महाराष्ट्र अध्यक्ष जालिंदर कामठे, नगरसेवक मारुति तुपे, भारतीय जनता पार्टी मध्य हवेली के तालुकाध्यक्ष धनंजय कामठे, युवा मोर्चा हवेली तालुका के अध्यक्ष सचिन हांडे, पूर्व उपसरपंच गणपत दगडे, भाजपा पुणे जिला की उपाध्यक्षा स्नेहल दगडे, डॉक्टर समीर जाधव व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
उंड्री, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)
पिसोली में ‘शेतकरी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ऑक्सिजन बेड हॉस्पिटल’ का हाल ही में उद्घाटन किया गया है। उक्त कोविड ऑक्सिजन हॉस्पिटल में 20 ऑक्सीजन बेड्स की व्यवस्था की गई है।
कोविड संक्रमण के कठिन समय में मरीजों को महसूस हो रही ऑक्सिजन बेड की कमी को ध्यान में रखते हुए हवेली तालुका स्वास्थ्य अधिकारी सचिन खरात व जिला स्वास्थ्य अधिकारी पवार के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी मध्य हवेली के तालुकाध्यक्ष धनंजय कामठे, युवा मोर्चा हवेली तालुका के अध्यक्ष सचिन हांडे, पूर्व उपसरपंच गणपत दगडे व भाजपा पुणे जिला की उपाध्यक्षा स्नेहल दगडे की कोशिश और डॉक्टर समीर जाधव के विशेष सहयोग से ‘शेतकरी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर कोविड हॉस्पिटल’ की व्यवस्था की गई है।
उक्त ऑक्सिजन हॉस्पिटल का उद्घाटन पूर्व विधायक योगेश टिलेकर, भाजपा पश्चिम महाराष्ट्र अध्यक्ष जालिंदर कामठे व नगरसेवक मारुति तुपे के शुभ हाथों किया गया।
इस अवसर पर यहां पुणे मनपा के सभागृह नेता गणेश बिडकर, राजेंद्र भिंताडे, दादासाहेब कड, अविनाश टकले, डॉक्टर तेजस्विनी अरविंद, वैशाली पवार, वर्षा माढेकर, मंगेश जाधव, चेतन जगताप, गोरख कामठे, संतोष हरपले, आशीष हिंगे, दीपक धावडे, दिनेश चौधरी, सूरज बिरे, अमोल अवताडे, अक्षय कामठे, ओंकार होले, राजेंद्र पवार, महेश शेवाले, समीर घुले व किसन मदने आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ