मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसर के ग्लायडिंग सेंटर में निर्माण किया जाएगा जंबो कोविड सेंटर : शिवसेना की मेहनत रंग लाई : मनपा प्रशासन ने दिखाई हरी झंडी

हड़पसर में जम्बो कोविड सेंटर निर्माण हेतु मनपा आयुक्त विक्रम कुमार के साथ चर्चा करते हुए पूर्व सांसद शिवाजीराव आढलराव पाटिल, नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे, पुणे उपशहर प्रमुख समीर तुपे, राजेंद्र बाबर, विधानसभा समन्वयक तानाजी लोणकर, विभाग प्रमुख प्रशांत पोमण, उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)

हड़पसर के ग्लायडिंग सेंटर में निर्माण किया जाएगा जंबो कोविड सेंटर। पुणे महानगरपालिका आयुक्त विक्रम कुमार से शिवसेना द्वारा लगातार की गई मांग सफलता की राह पर है। आयुक्त विक्रम कुमार ने शिवसैनिकों को आश्वासन दिया है कि ग्लायडिंग सेंटर में जंबो कोविड सेंटर निर्माण करने की प्रक्रिया शुरू है। सभी सुविधाजनक जंबो 300 बेड का कोविड सेंटर और तीसरी लहर का विचार करते हुए छोटे बच्चों के लिए 100 अलग बेड, ऑक्सी बेड और वेंटिलेटर बेड यहां मुख्य सुविधाएं होंगी। इस जंबो कोविड सेंटर के निर्माण से हड़पसरवासियों के लिए निश्चित रूप से राहत देने का काम शिवसेना ने किया है।
हड़पसर में जम्बो कोविड सेंटर की व्यवस्था हो इस हेतु शिवसेना के उपनेता व पूर्व सांसद      शिवाजीराव आढलराव पाटिल, नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे, पुणे उपशहर प्रमुख समीर तुपे, विधानसभा प्रमुख राजेंद्र बाबर, विधानसभा समन्वयक तानाजी लोणकर, विभाग प्रमुख प्रशांत पोमण, उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर ने मनपा आयुक्त विक्रम कुमार से मिलकर कोरोना संक्रमण की परिस्थिति बताते हुए हड़पसर में जम्बो कोविड सेंटर की व्यवस्था होना कितना जरूरी है इस बारे में अवगत करवाया।
पूर्व सांसद शिवाजीराव आढलराव पाटिल ने कहा कि पुणे महानगरपालिका की सीमा के अन्तर्गत आनेवाले हड़पसर उपनगर में कोरोना के मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। परिसर के सभी अस्पतालों पर इसका तनाव आ रहा है। मरीजों को समय पर उपचार मिल सके, इस हेतु सभी सुविधाओं के साथ हड़पसर में एक जंबो कोविड केयर सेंटर स्थापित करना चाहिए। 
पुणे महानगरपालिका पूर्व भाग पर हमेशा क्यों अन्याय करता है? पूर्व भाग के विकास कामों को लेकर दोहरा व्यवहार क्यों करता है? कूड़ा कचरा प्रकल्प किए जाते हैं तो फिर कोरोना कहर बरपा रहा है, हमें जम्बो कोविड सेंटर, टीकाकरण व अन्य चिकित्सा सुविधाओं के लिए इतना संघर्ष क्यों करना पड़ता है? हमेशा से ही हम पर अन्याय किया जाता आ रहा है। हड़पसरवासी पुणे महानगर पालिका को पूरा टैक्स का भुगतान करते हैं तो फिर सुविधाओं के लिए क्यों जूझना पड़ता है? हमारी मांग पर गौर नहीं किया गया तो हड़पसरवासियों के लिए शिवसेना मैदान में उतरेगी। यह चेतावनी नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे ने दी है।
पुणे उपशहर प्रमुख समीर तुपे ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुणे महानगरपालिका प्रशासन द्वारा तत्काल गंभीरता से कार्यवाही करनी चाहिए।    हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में टीका की उचित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए टीकाकरण केंद्रों को जल्द से जल्द शुरू किया जाना चाहिए, साथ ही टीकाकरण केंद्रों की संख्या में भी वृद्धि करना समय की जरूरत है।
उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर ने कहा कि हाल ही में ग्लायडिंग सेंटर जगह का आयुक्त विक्रमकुमार ने शिवसेना पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया था। इस पर चर्चा की गई क्योंकि इस जगह में कुछ तकनीकी दिक्कतें थीं, परंतु उस पर शिवसेना ने मांग की थी कि हड़पसर में एक जंबो कोविड केंद्र स्थापित किया जाना चाहिए, यह बहुत जरूरी है। इस पर तुरंत अमल करना चाहिए। यह भूमिका शिवसैनिकों की थी, जिसे हरी झंडी मनपा प्रशासन ने दिखाई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ