मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

टीकाकरण केन्द्रों की संख्या में वृद्धि और वरिष्ठ नागरिक व विकलांग व्यक्तियों के लिए ड्राइव-इन टीकाकरण शुरू किया जाए

विधायक चेतन तुपे द्वारा मनपा आयुक्त विक्रम कुमार से मांग
हड़पसर, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)

हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में कोविड-19 टीकाकरण केन्द्रों की संख्या में वृद्धि और कोविड निवारक टीका के लिए वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग व्यक्तियों के लिए ड्राइव-इन टीकाकरण शुरू किया जाना चाहिए। यह मांग एक निवेदन द्वारा पुणे मनपा आयुक्त विक्रम कुमार से हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के  विधायक चेतन तुपे ने की है।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए विधायक चेतन तुपे ने बताया कि हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की जनसंख्या व क्षेत्र की दृष्टि से पुणे शहर का सबसे बड़े चुनाव क्षेत्र के रूप में उसकी गणना की जाती है, परंतु पुणे शहर के कुल 180 टीकाकरण केन्द्रों में से केवल 16 केंद्र इस विभाग में हैं। इस चुनाव क्षेत्र में कोविड सेंटर, टीकाकरण केंद्र पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराने के लिए पिछले आठ महीनों से लगातार मैं प्रयास कर रहा हूं। हालांकि यह कहना दुर्भाग्यपूर्ण है कि इन मांगों को गंभीरता से महानगरपालिका नहीं ले रही है।
पुणे मनपा आयुक्त से मौजूदा टीकाकरण केंद्रों पर तनाव को देखते हुए हड़पसर निर्वाचन क्षेत्र में अतिरिक्त टीकाकरण केंद्र शुरू करने का अनुरोध करता हूं। रामटेकडी, हड़पसर मालवाडी, साडेसतरानली मनपा स्कूल, केशवनगर जिला परिषद स्कूल, 15 नंबर मनपा स्कूल, इनामदार स्कूल, कोंढवा बुद्रुक मनपा स्कूल, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर हॉल कोंढवा खुर्द जगहों पर अतिरिक्त टीकाकरण केंद्र शुरू किए गए तो यह इस क्षेत्र के लोगों के लिए सुविधाजनक होगा। पुणे मनपा आयुक्त से अनुरोध है कि वे इन मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार करें और कार्रवाई करें।
पुणे के वरिष्ठ नागरिक व विकलांग व्यक्तियों को कोविड निवारक टीका आसानी से उपलब्ध हो इसलिए ड्राइव-इन टीकाकरण शुरू करना चाहिए। शहर में वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग व्यक्तियों की संख्या अधिक है। बहुत से वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग व्यक्तियों को आयु अथवा शारीरिक अस्वस्थता के कारण टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीका लगवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही टीकाकरण की आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद टीका लगवाने तक के समय को ध्यान में रखते हुए अनेक वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांग व्यक्तियों को प्रक्रिया पूर्ण होने तक असुविधा हो सकती है। मुंबई महानगरपालिका द्वारा कार्यान्वित पहल के अनुसार वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति वाहनों से सीधे टीकाकरण केंद्र में आते हैं और वाहन में ही उन्हें टीका लगाया जाता है। पुणे महानगरपालिका ने भी इसका अनुकरण करते हुए इस तरह की सुविधा शुरू करनी चाहिए। यह निर्देश राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने दिये हैं। अंत में उन्होंने कहा कि पुणे मनपा ने भी वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांग व्यक्तियों को  आसानी से कोविड निवारक टीका लगवाने के लिए उपयुक्त ड्राइव-इन टीकाकरण सुविधा तत्काल प्रदान करने की शुरूआत करनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ