मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

लॉकडाउन के कारण रचाई हवाई जहाज में शादी

चेन्नई, मई (विप्र)

तमिलनाडु के मदुरै का एक युगल हवाई जहाज में अपनी शादी को लेकर सुर्ख़ियों में है, किन्तु अब उसकी परेशानी बढ़ सकती है. क्योंकि डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने इस पूरे मामले की छानबीन आरंभ कर दी है और एयरलाइन कंपनी के साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी से पूरी रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।
दरअसल, मदुरै के निवासी राकेश और दीक्षा ने रविवार को प्लेन में शादी की थी। इस कपल की शादी तीन दिन पहले हो चुकी थी, लेकिन उस समय अधिक रिश्तेदार शामिल नहीं हुए थे। तमिलनाडु में 24 मई से 31 मई तक सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया गया था, किन्तु उससे पहले 23 मई को लॉकडाउन में थोड़ी छूट दी गई। इसका फायदा उठाते हुए कपल ने स्पाइस जेट की चार्टर्ड फ्लाइट बुक की और हवा में शादी की, जिसमें लगभग 130 रिश्तेदार शामिल हुए थे। 
इस मामले पर डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने जांच आरंभ कर दी है। साथ ही मदुरै एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयरलाइन कंपनी से पूरी रिपोर्ट भी मांगी है। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने एयरलाइन कंपनी को कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले तमाम अधिकारियों और लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही क्रू मेंबर्स को रोस्टर से हटा दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ