फॉश हड़पसर के अध्यक्ष एवं समाजसेवक वैभव माने द्वारा मनपा प्रशासन से मांग
हड़पसर, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)
आज के इस कोरोना संक्रमण के कठिन समय में कोविड-19 का टीका सुरक्षा कवच है। टीकाकरण का उचित समन्वय स्थापित करते हुए उसकी व्यवस्था महानगरपालिका प्रशासन द्वारा की जानी चाहिए जो प्रशासन की नागरिकों के प्रति नैतिक जिम्मेदारी है।
अत: पुणे महानगरपालिका प्रशासन से मेरा अनुरोध है कि हड़पसर की हर सोसायटी में कोविड-19 का टीका लगाने के लिए टीकाकरण केन्द्र की उचित व्यवस्था की जाए। यह मांग फॉश हड़पसर के अध्यक्ष एवं समाजसेवक वैभव माने ने पुणे महानगरपालिका प्रशासन से की है।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए वैभव माने ने कहा कि कोविड-19 टीका के टीकाकरण की व्यवस्था अगर हर सोसायटी में की गई तो बहुत अच्छी तरह से समन्वय स्थापित किया जा सकता है। लोग अपनी सोसायटी से बाहर ही नहीं निकलेंगे तो कोरोना संक्रमण की चपेट में भी नहीं आ सकते, ना ही कोरोना संक्रमण का प्रभाव बढ़ सकता है। नागरिकों को कोविड-19 का टीका अपनी- अपनी सोसायटियों में लगवाने की सुविधा मिल पायी तो निश्चित रूप से टीकाकरण कार्य को गति मिल सकेगी और ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को कोविड-19 का टीका भी मिल पाएगा, जो इस कोरोना संक्रमण की लड़ाई में अहम भूमिका निभाएगा।
अंत में उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टियों के लोक प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि हड़पसर की जनता के स्वास्थ्य को गंभीरता से लेते हुए हड़पसर की हर सोसायटी में ही कोविड-19 का टीका मिले सके, इसलिए टीकाकरण केन्द्र की व्यवस्था सोसायटियों में करनी चाहिए, जिसके चलते निश्चित रूप से हड़पसर में टीकाकरण बहुत तेज गति से हो सकता है। इससे पुणे महानगरपालिका प्रशासन को अवगत करवाकर जल्द से जल्द सोसायटियों में टीकाकरण केन्द्र शुरू करने के लिए अवलोकन किया जाए।

0 टिप्पणियाँ