घरेलू काम करनेवाली महिला को राशन किट प्रदान करती हुईं भाजपा हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की अध्यक्षा स्वातिताई प्रमोद कुरणे, साथ में हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष संदीप दलवी, संघटन महासचिव गणेश घुले व प्रमोद कुरणे उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)
मदद करना इस धरती को अपने और दूसरों के रहने के लिए बेहतर बनाने की दिशा में बढ़ाया गया कदम है। मनुष्य के जीवन की नींव है कि वह अपने पूरे मन व लगन से औरों की मदद करना। सत्युग में लोग सामनेवाले को सुख पहुँचाने का ही प्रयोग करते थे। हमारी इच्छा व भावना ऐसी हो कि हम किस प्रकार से दूसरों की मदद कर सकते हैं। जनसेवा ही सही मायने में ईश्वर सेवा होती है, उसी राह पर चलना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। यह विचार भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की अध्यक्षा स्वातिताई प्रमोद कुरणे ने व्यक्त किए।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 7 साल पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक योगेश आण्णा टिलेकर के मार्गदर्शन में प्रभाग क्रमांक 26 मोहम्मदवाडी में भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की अध्यक्षा स्वातिताई प्रमोद कुरणे की ओर से घरेलू काम करनेवाली व जरूरतमंद व्यक्तियों को राशन किट (तूरदाल, गेहूं, तेल, चीनी, बिस्किट, प्याज, आलू आदि सामग्री) वितरित किए गए, तब वे बोल रही थीं। इस अवसर पर यहां भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष संदीप दलवी, संघटन महासचिव गणेश घुले, युवा मोर्चा पुणे शहर उपाध्यक्ष प्रमोद सातव, हड़पसर विधानसभा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बालासाहेब घुले, समाज सेवक प्रमोद कुरणे डॉ. शिल्पा राव, सामाजिक कार्यकर्ता शुभ्रा आर्या, गणेश घुले, अक्षय भानगिरे, जॉय जसवंत, अविनाश मुदलियार, अजय मास्कर आदि अतिथिगण उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ