मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

छात्रों को बड़ी राहत, विदेश छात्रवृत्ति के लिए 30 जून तक बढ़ाई गई अवधि

कोरोना की पृष्ठभूमि पर मंत्री धनंजय मुंडे का फैसला
पुणे, जून (जिमाका)
राजर्षि शाहू महाराज विदेश छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत वर्ष 2021-22 शैक्षणिक वर्ष के लिए छात्रों के चयन की समय सीमा  30 जून तक बढ़ा दी गई है। यह जानकारी राज्य के सामाजिक न्याय व विशेष सहाय्य विभाग मंत्री धनंजय मुंडे ने दी है।
इस योजना के तहत अनुसूचित जाति के छात्रों को विदेशी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में उच्च अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए 18 जून 2021 तक की समय सीमा दी गई थी, लेकिन कोविड की पृष्ठभूमि में बने हालात के चलते ज्यादातर छात्रों को विदेश के विश्वविद्यालयों से ऑफर लेटर निर्धारित समय के भीतर न मिलने के कारण कई छात्रों ने श्री मुंडे से समय सीमा विस्तार की मांग की थी। इसी के तहत धनंजय मुंडे ने विभाग को इस अवधि को 30 जून 2021 तक बढ़ाने का निर्देश दिया था, इसके अनुसार अनुसूचित जाति के इच्छुक छात्रों के लिए 30 जून तक का विस्तार एक बड़ी राहत देनेवाला है।
विदेश छात्रवृत्ति के इच्छुक छात्र सरकार को निर्धारित प्रारूप में आवेदन शासन की www.maharashtra.gov.in अधिकृत वेबसाइट की रोजगार लिंक से डाउनलोड कर लें। उक्त परिपूर्ण आवेदन swfs.applications.2122gmail.com ई-मेल पर भेज कर उसकी हार्डकॉपी निर्धारित समय और आवश्यक दस्तावेजों के साथ, समाज कल्याण आयुक्तालय 3, चर्च पथ, महाराष्ट्र राज्य, पुणे- 411001 पते पर पेश करें। यह अपील समाज कल्याण आयुक्त डॉ. प्रशांत नारनवरे ने इच्छुक छात्रों से की है।
उक्त योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र के अनुसूचित जाति के स्नातकोत्तर और पीएच.डी. के लिए अद्यतन  (Qx World University Ranking) 300 के अंदर विदेश के शिक्षण संस्थानों में प्रवेश पानेवाले 75 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति स्वीकृत की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ