मतदाता सूची में नहीं हैं हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के 51 हजार 154 मतदाताओं के फोटो
पुणे, जून (जिमाका)
महाराष्ट्र राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के 19 नवंबर 2020 के पत्र के अनुसार जिन मतदाताओं के फोटो सूची में नहीं हैं उनके फोटो अपडेट करने का कार्यक्रम घोषित किया गया है। 213 हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के कुल 455 सूची क्षेत्रों के 51 हजार 154 मतदाताओं के फोटो मतदाता सूची में नहीं हैं।
बिना फोटो वाले मतदाताओं के नामों की सूची, मतदाता केंद्रीय स्तर के अधिकारियों की सूची टेलीफोन नंबर के साथ जिलाधिकारी पुणे की वेबसाइट (www.pune.nic.in) व व पुणे महानगरपालिका की वेबसाइट (www.punecorporation.org) पर देखने के लिए उपलब्ध करा दी गई है। जिन मतदाताओं के फोटो मतदाता सूची में नहीं हैं, वे अपने रंगीन फोटो व निवासी प्रमाणपत्र 213 हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र, पुणे जिलाधिकारी कार्यालय, ए विंग, तल मंजिल, पुणे-1 और हड़पसर-मुंढवा, रामटेकडी-वानवडी, कोंढवा-येवलेवाडी क्षेत्रिय कार्यालय, पुणे में स्वयं एवं मतदान केन्द्रस्तरीय अधिकारी के पास आठ दिन के अंदर जमा कर दें।
यह अपील उपजिलाधिकारी तथा 213 हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र मतदाता रजिस्ट्रेशन अधिकारी ने नागरिकों से की है। जिन मतदाताओं के निवास प्रमाणपत्र एवं फोटो इस अवधि के दौरान जमा नहीं होंगे, उनके नाम हटाने हेतु आगे की कार्यवाही प्रस्तावित की जा सकती है।

0 टिप्पणियाँ